DCB Bank ने 2 करोड़ रु की कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों को सितंबर महीने की शुरुआत में रिवाइज कर दिया था। डीसीबी बैंक की नई ब्याज दर 1 सितंबर 2023 से लागू हो चुकी है।
डीसीबी बैंक 7 दिन से 120 महीने की पीरियड के लिए एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.75 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वही, वरिष्ठ नागरिकों को 4.25 फीसदी से 8.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अधिकतम 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
अब बैंक 25 महीने और 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम ब्याज 8.50 फीसदी दे रहा है। नियमित ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।
एफडी पर बैंक इतना दे रहा है ब्याज
अब बैंक 7 दिन से 45 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 3.75 फीसदी, 46 दिनों से 90 दिनों की पीरियड वाली एफडी पर 4 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने से कम पीरियड की एफडी पर 4.75 फीसदी, 6 महीने से 10 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 6.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
वही, डीसीबी बैंक अब 10 महीने से 12 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 6.9 फीसदी, 12 महीने से 12 महीने और 10 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
अब बैंक 12 महीने 11 दिन से 18 महीने 5 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अब डीसीबी बैंक 18 महीने 6 दिन से 700 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
अब बैंक 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 फीसदी, 25 महीने से 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.60 फीसदी, 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
बैंक 37 महीने से 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.40 फीसदी, 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.65 फीसदी, 61 महीने से 120 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान