Senior Citizen : देश में केंद्र और राज्य सरकारे तमाम तरह की लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। सरकारे तमाम योजनाएं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार करती हैं। लोगों को लाभ पहुचाने वाली योजनाओं की कड़ी में दिल्ली सरकार बुढ़े व्यक्तियों को जीवन यापन मे सहायता देने के लिए एक खास योजना चलाती है। दिल्ली सरकरा इस योजना के तहत वरिष्ट नागरिकों को उकने जरुरतों को पूरा करने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराती है।
अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो आपके परिवार के बुढ़े लोगों के लिए सरकार की यह योजना काफी लाभकारी साबित हो सकती है। दिल्ली सरकार प्रदेश के 60 साल से अधिक उम्र पार कर चुके लोगों को पेंशन के तौर पर प्रतिमाह 2500 रुपए मुहैया कराती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार वृद्धा पेंशन के रूप में 60 से 69 साल के बीच के बुजुर्गो को 2000 रूपये प्रतिमाह और 69 साल से अधिक की उम्र पार कर चुके लोगों को 2500 पेंशन के रुप में देती है। वरिष्ट नागरिकों के अलावा केजरीवाल सरकार दिल्ली के 1.14 लाख दिव्यांगों को भी पेंशन की राशि उपलब्ध कराती है। दिल्ली सरकार अन्य राज्यों के मुकाबले कई गुना वृद्धा पेंशन की राशि मुहैया कराती है।
दिल्ली सरकार की इस खास सहायता योजना के तहत मिलने वाली राशि वरिष्ट नागरिकों के बैंक खाते में सिधे ट्रांसफर किए जाते हैं। दिल्ली सरकार वृद्धा पेंशन योजना का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक की ईसीएस प्रणाली की मदद से करती है। राज्य सरकार की इस पेंशन योजना से प्रदेश के लाखो बुजुर्गों को अपनी जरुरतों का बोझ खुद उठाने में मदद मिलती है। लोग इस योजना के लिए दिल्ली सरकार की बडाई भी करते हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
इस योजना के तहत जुड़ने के अधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Public/Downloads.html पर जाकर कर आवेदन करना होगा। यहां आप सभी जानकारियों को भरे और सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आपके आवेदन की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के प्रोसेस के बाद आपको पेंशन मिलने लगेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग