नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने एक से एक शानदार मॉडल लॉन्च कर रखे हैं। इनमें कंपनी की ऑल्टो कार देश भर में काफी पसंद की जाती है। बताया जाता है कि मारुति ऑल्टो काफी किफायती कार है। साथ ही इसका मेंटेनेंस भी काफी आसान है। वैसे तो मारुति ऑल्टो की शुरुआती कीमत 2.95 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 6 लाख रुपये तक जाती है। मगर इस समय ये कार बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आप इस कार को 50000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। मगर आपको नया नहीं बल्कि सेकंड हैंड (Used Car) मॉडल मिलेगा। अगर आप मारुति की शानदार कंडीशन में सेकंड हैंड कार खरीदने में रुचि रखते हैं तो हम आपको बताते हैं इसका बेस्ट ऑप्शन।
आपको मारुति की सेकंड हैंड कार कई जगह खरीदने को मिल सकती हैं। मगर ट्रूवैल्यू नाम से मारुति का अपना सेकंड हैंड कार सेल्स प्लेटफॉर्म है। यहां से यूज्ड कार खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। अपने इस प्लेटफॉर्म के जरिए मारुति सेकंड हैंड कारों की सेल्स करती है। खास बात यह है कि आपको यहां पुरानी कार बेहद किफायती कीमत और अच्छी कंडीशन में मिलेगी। साथ ही यहां पेपरवर्क भी बेहद कम होता है। मारुति ऑल्टो का एक पुराना मॉडल आपको यहां सिर्फ 45000 रु में मिल जाएगा।
अगर आप मारुति की कोई नई कार खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने कई स्कीम पेश की हैं। इन स्कीम के जरिए आपको कार खरीदने में आसानी होगी। दरअसल कोरोना लॉकडाउन में ढील के बाद कई कार कंपनियों ने तरह-तरह के ऑफर पेश किए हैं। इनमें मारुति ने डिस्काउंट के साथ-साथ ईएमआई से संबंधित कुछ खास ऑफर लॉन्च किए हैं। इसके लिए कंपनी ने महिंद्रा फाइनेंस के साथ साझेदारी भी की है। आइए जानते हैं इस साझेदारी के तहत क्या क्या खास ऑफर मिल रहे हैं।
- Buy Now Pay Later : मारुति की Buy Now Pay Later स्कीम के तहत आपको कार की ईएमआई चुकाना 2 महीने बाद शुरू करना होगा। यानी कार की डिलिवरी के दो महीने बाद से आप ईएमआई भरना शुरू कर सकते हैं।
- Step-Up EMI : मारुति की इस खास स्कीम के तहत आपकी ईएमआई हर 6 महीने में बढ़ोगी। यानी शुरुआत में आपको लो-ईएमआई चुकानी होगी।
- Balloon EMI : इसमें आपकी अंतिम किस्त छोड़ कर बाकी किस्तें सस्ती रहेंगी। अंतिम किस्त में आपको 25 फीसदी भुगतान करना होगा। मगर अंतिम ईएमआई के अलावा आपकी बाकी किस्तें कम राशि की रहेंगी।
- On Spot Approval : मारुति की एक और खास स्कीम है, जिसके तहत सैलरी और बिना इनकम प्रूफ प्रमाण वाले दोनों तरह के ग्राहकों के लिए ऑन स्पॉट अप्रूवल की सुविधा शुरू की गई है। ये फाइनेंस स्कीम मारुति की सभी कारों पर दी जा रही है।
- Agriculture Customer Scheme : मारुति की इस योजना के तहत ग्रामीण या कृषि संबंधी ग्राहकों को खास त्रैमासिक ईएमआई का ऑफर मिलेगा। यानी ऐसे ग्राहकों को तीन महीनों पर ईएमआई अदा करनी होगी।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति