नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने का समय एक बार फिर से बदल गया है। अब आज से सभी तरह के म्यूचुअल फंड की खरीद और बिक्री 3 बजे की जा सकेगी। पिछले दिनों से घटा दिया गया था। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने अप्रैल 2020 में म्यूचुअल फंड की खरीद और बिक्री का समय 3 बजे से कम करके 1 बजे कर दिया था। हालांकि बाद में सेबी ने 19 अक्टूबर को इक्विटी म्यूचुअल फंड की खरीद-बिक्री का समय तो पहले की तरह 3 बजे तक कर दिया था, लेकिन लिक्विड और ओवरनाइट स्कीम के अलावा डेट म्यूचुअल फंड स्कीम और कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड्स के खरीद-बिक्री के समय में बदलाव नहीं किया था। लेकिन अब से भी अब आज से बदल दिया गया है।
जानें निवेशकों का फायदा
लिक्विड और ओवरनाइट स्कीम की खरीद अब आज से 12.30 बजे तक की जगह 1.30 बजे तक की जा सकेगी। इसके अलावा डेट म्यूचुअल फंड स्कीम और कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड्स की खरीद बिक्री अब 3 बजे तक हो सकेगी। सेबी के आज के फैसले के बाद अब इक्विटी म्यूचुअल फंड हो, डेट म्यूचुअल फंड हो या कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड्स हो, सभी में यूनिट्स की खरीदारी 3 बजे तक की जा सकेगी। इसका खास फायदा यह होगा कि निवेशकों के पास उस दिन की एनएवी पर म्यूचुअल फंड की खरीद-बिक्री के लिए ज्यादा समय रहेगा।
सेबी का नया समय एक नजर में जानें
सेबी के नए समय के अनुसार लिक्विड और ओवरनाइट फंड की खरीद अब दोपहर में 1.30 तक की जा सकेगी। वहीं, इसकी बिक्री भी अब दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी। इसके अलावा डेट और कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड्स के साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड की खरीद-बिक्री अब दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति