UP Schools Closed Due To Winters: इस समय पुरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड का कर चल रहा है। उत्तर प्रदेश नोएडा पंजाब और बिहार जैसे तमाम राज्य में ठंड में जबरदस्त कर आया है। वहीं इस ठंड को शीत लहर ने और भी ज्यादा खतरनाक बना दिया है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन द्वारा कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं उत्तर भारत के इन राज्यों के कई हिस्सों में जबरदस्त और घना कोहरा भी देखा जा रहा है। आपको बता दे कि इसी कारण से भारत के कई राज्यों में विंटर वेकेशन को भी बढ़ा दिया गया है।

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 16 जनवरी 2024 तक बंद रखा जाना है। इसके अलावा कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की क्लासेज को ऑनलाइन चलाया गया था। डीएम के आदेश के अनुसार कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी और प्राइवेट विद्यालय सभी बंद रहेंगे। इसके अलावा स्कूल्स को ऑनलाइन क्लासेज लेने की बात कही है।

Advertisement

डीएम के आदेश के अनुसार अगर किसी स्कूल को खोला जा रहा है, तो उसे सबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक खोला जाना है। इसके साथ इन सभी स्कूलों में हीटर होना अनिवार्य है। अगर कोई भी स्कूल इस ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबंध करने की जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट की होगी, ताकि किसी भी छात्र को ठंड के मौसम किसी भी तरह की दिक्कत है। साथ ही यह सुनिश्तित किया जाना भी जरूरी है, प्रैक्टिकली एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स को बाहर भी नहीं बैठाया नहीं जानाव चाहिए।

Advertisement

डीएम ने अपने आदेश में आगे कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के द्वारा इस ठंड के मौसम में सिर्फ यूनिफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त करने को कहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के द्वारा दिया गया आदेश सिर्फ स्कूल के विद्यार्थियों पर लागू होता है। स्कूल के सभी टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ को बुलाने या ना बुलाने का फैसला पूरी तरह से विद्यालय प्रबंधन के पास ही रहेगा।

Advertisement

लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी डीएम के आदेश से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्कूलों में जितना हो सकता फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज ली जाएं। गौरतलब है कि इस समय बढ़ी हुई ठंड और शीतलहर का प्रभाव उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, नई दिल्ली और देश के राज्यों मे देखने को मिल रही है।

Advertisement

आपको बतातें चले की मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, आगे आने वाले 2 से 4 दिनों तक ठंड इसी तरह से बरकरार रह सकती है। इसके बाद टेंपरेचर में गिरावट थोड़ी कम होगी लेकिन फिर भी सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी।

लखनऊ के अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले और गाजियाबाद के स्कूलों को भी बंद किया गया है। इन सभी जगहों पर ठंडी शीतलहर के साथ घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।

Advertisement