School Holidays News: सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने में कांवड़ मेले की शुरुआत हो जाती है। इस साल 22 जुलाई से ही कांवड़ मेला शुरु हो चुका है। इस समय लाखों कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं।
सावन महीने के कारण उत्तराखंड के हरिद्वार में लाखों कांवड़ों का आना -जाना शुरु हो चुका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बढ़ती भीड़ की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि किस क्लास तक स्कूल बंद रहेंगे और ये किन स्कूलों के लिए घोषणा की गई है।
इस क्लास तक बंद रहेंगे स्कूल
जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले के चलते पहली कक्षा से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 6 दिनों के लिये बंद करने का फैसला किया है।
जारी किया गया ये नोटिस
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की तरफ से मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। इस नोटिस में ये जानकारी दी गई है कि कांवड़ मेले में आने वाले दिनों में भारी भीड़ उमड़ने वाली है। इस दौरान ट्रैफिक को चलाने के लिये रूट डायवर्ट किये जाएंगे। इसकी वजह से स्कूल आने जाने बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिये गये हैं।
यूपी के इन जिलों में भी स्कूलों में छुट्टी
मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने हाल ही में छुट्टी घोषित की थी। मुजफ्फरनगर के डीआईओएस ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि सभी बोर्ड चाहे वो प्राइमरी, हायर सेकेंडरी स्कूल हो, सीबीएसई, यूपी बोर्ड या फिर आईसीएससी सभी स्कूलों को यह आदेश दिया गया है कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। कावड़ यात्रा का कारण सरकार ने ये फैसला लिया है।
यहां पर भी रहेगी स्कूलों में छुट्टी
उत्तर प्रदेश के एक और जिले हापुर में प्रशासन स्कूल और कॉलेज बंद रहने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, 26 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक जिले के सभी बोर्डों के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह फैसला जिला प्रशासन की ओर से डीएम प्रेरणा शर्मा ने लिया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन भी शुरू कर दिया गया है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें