School Closed In Delhi UP News: वायु प्रदूषण का कहर अभी जारी है। फिलहाल, इस प्रदूषण के चलते दिल्ली का AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। इस कारण से सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के 10वीं और 12वीं की क्‍लासेज को भी बंद करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहां है कि दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएं और कुछ निर्देश भी जारी किए है। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली के अलावा यूपी-हरियाणा की किन जगहों पर स्कूल बंद रहने वाले हैं।

Advertisement

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बंद रहेंगे स्कूल

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ जैसे शहरों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में आ गया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने सोमवार रात को सभी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक की प्रत्यक्ष कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया और कहा कि क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के कारण पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी।

Advertisement

इतने दिनों तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस

दिल्ली और फरीदाबाद ने जहां व्यक्तिगत कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए कोई समयसीमा नहीं दी है, वहीं नोएडा और गुरुग्राम ने 23 नवंबर तक शारीरिक कक्षाएं रोकने की घोषणा की है। 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के लिए गाजियाबाद के स्कूल 19 नवंबर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।

हरियाणा सरकार ने शनिवार को उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में कक्षा पांच तक की कक्षाएं अस्थायी रूप से बंद करने के लिए आदेश किया है। राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी थी कि, ''इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है।'' उसने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्तों को कक्षा 5 तक के विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार दिया है।

Advertisement

पंजाब में स्कूल अभी नहीं हुए हैं बंद

इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद के क्लास 12 तक के सभी क्लास को ऑनलाइन करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं, पंजाब में भी वायु प्रदूषण की स्थिति खराब है लेकिन अभी तक स्कूलों को बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।