Scheme to deposit outstanding electricity bill in installments in UP: अगर आपका बिजली का कनेक्शन है और आपका बिजली का ज्यादा बिल बकाया है, तो आपको किस्तों में इसे जमा करने की सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार ने दी है। इस स्कीम का नाम यूपी आसान किस्त योजना है। प्रदेश के सभी तरह के लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

यूपी आसान किस्त योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया है। यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोग जो आर्थिक कमजोरी की वजह से बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ हैं, तो वह लोग किस्तों में बिजली का बकाया बिल जमा कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत शहरी उपभोक्ताओं के लिए 12 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान की सुविधा दी जा रही है।

Advertisement

यूपी आसान किस्त योजना के बारे में ज्यादा जानने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upenergy.in/uppcl पर जाया जा सकता है। यूपी आसान किस्त योजना में सभी घरेलू शहरी और ग्रामीण 4 किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए है।

यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत मूल धन राशि का 5 फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये के साथ बिल का भुगतान करना होगा। यदि मूल धन राशि का 5 फीसदी 1500 रुपये से कम है उपभोक्ता को कम से कम 1500 रुपये जमा करने होंगे। किस्त की राशि के साथ उपभोक्ता को वर्तमान बिल का भुगतान भी करना होगा।

Advertisement

यदि उपभोक्ताओं ने सारी किस्त समय से जमा की हैं, तो सरचार्ज मूल रूप से माफ कर दिया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता ने 2 महीने तक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान नहीं किया है, तो उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं उन सभी उपभोक्ताओं, जिनका पंजीकरण निरस्त हो गया है उन्हें सरचार्ज में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

UPI Payment पर लगेगा 1.1% चार्ज, क्या पड़ेगा असर| NPCI| Interchange fee on UPI| GoodReturns

ध्यान देने योग्य बातें

  • उत्तर प्रदेश आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ घरेलू 4 किलो वाट के कनेक्शनों को दिया जाएगा।
  • यदि उपभोक्ता ने सभी किस्त एवं बिल का भुगतान समय से किया है तभी ब्याज माफ किया जाएगा।
  • यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण के बाद सभी किस्तों का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। यह किस्त काउंटर पर जमा नहीं की जा सकती है।
  • किस्त के साथ उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भी जमा करना होगा।

यूपी आसान किस योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बिजली का बिल
  • मीटर की संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यह भी पढ़ें : UP : बेरोजगार हैं तो सरकार से लें भत्ता, जानें आवेदन का तरीका