SBI Q2 Results : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं सितंबर 2023 तिमाही में एसबीआई का नेट प्राॅफिट वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 14 हजार 330 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई), अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर, वार्षिक आधार पर 12 फीसदी से अधिक बढ़कर 39 हजार 500 करोड़ रु हो गया। तिमाही के लिए आय वार्षिक आधार पर 26.04 फीसदी बढ़कर 1 लाख 12 हजार करोड़ रु हो गई।
दूसरी तिमाही में ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स रेश्यो 2.55 फीसदी रहा। जो एक वर्ष पहले 3.52 फीसदी और एक तिमाही पहले 2.76 फीसदी था।
दूसरी तिमाही में नेट नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स रेश्यो 0.64 फीसदी रहा। जो एक वर्ष पहले 0.80 फीसदी था और एक तिमाही पहले 0.71 फीसदी था।
बेसल-III मानदंडों के मुताबिक पूंजी पर्याप्तता अनुपात चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के आखिरी तक 14.28 फीसदी था, जबकि एक वर्ष पहले यह 13.51 फीसदी और एक तिमाही पहले 14.56 फीसदी था।
पीसीआर में वार्षिक आधार पर 39 बीपीएस का सुधार हुआ और दूसरी तिमाही के आखिरी तक यह 91.93 फीसदी हो गया। तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात में सालाना आधार पर 13 बीपीएस की वृद्धि के सात यह 0.46 फीसदी हो गया।
एसबीआई की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्रेडिट लागत सितंबर तिमाही में वार्षिक आधार पर 6 आधार अंक बढ़कर 0.22 फीसदी हो गई।
तिमाही के लिए एनआईएम वार्षिक आधार पर 12 बीपीएस घटी है और यह 3.43 फीसदी हो गया है। हालाँकि, सितंबर में समाप्त छह महीनों के लिए मार्जिन वार्षिक आधार पर 6 बीपीएस बढ़कर 3.45 फीसदी हो गया।
दूसरी तिमाही के लिए लोन वृद्धि में वार्षिक आधार पर 12.39 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि घरेलू अग्रिम में 13.2 फीसदी का इजाफा हुआ।
संपूर्ण बैंक जमा में वार्षिक 12 फीसदी का इजाफा हुआ। जिसमें से सीएएसए जमा में वार्षिक 5 फीसदी की वृद्धि हुई।सितंबर के अंत तक सीएएसए अनुपात 41.88 फीसदी था।
शेयर का हाल
शुक्रवार को एसबीआई का शेयर बीएसई पर 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 578.15 रु के स्तर पर बंद हुआ। अगर हम एसबीआई के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर देखे तो इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 629.65 रु है। वही, अगर हम इसके 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 499.35 रु है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत