SBI : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की खास योजना में निवेश करने के बारे में निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो फिर आपके पास केवल 4 दिन बचे है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वीकेयर स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है यानी निवेशकों पास इस योजना में निवेश करने के लिए केवल 4 दिन बचे है।

Advertisement

अगर आप भी 5 वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजना पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं तो फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खास योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना को खास तौर आप वरिष्ठ नागरिक के लिए डिजाइन की गई है।

Advertisement

एसबीआई की वीकेयर स्कीम में बुजुर्गों को वार्षिक 5 लाख रु के इन्वेस्टमेंट पर बेहतर रिटर्न ऑफर करती है 30 सितंबर 2023 एसबीआई की यह योजना बंद हो रही है। वैसे एसबीआई ने पहले कई बार इस योजना में निवेश की आखिरी तारिख को बढ़ाई है।

एसबीआई की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दे रही है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में 5 वर्ष से 10 वर्ष के लिए निवेश किया जा सकता है। 5 वर्ष से 10 वर्ष के निवेश के हिसाब से इसमें अधिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार एसबीआई की यह एफडी स्कीम फिलहाल 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रही है।

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रेगुलर एफडी में 7 दिन से लेकर 10 वर्षों तक के पीरियड के लिए 3.5 फीसदी और 7.5 फीसदी के बीच है। वही, आयकर के नियमों के अनुसार, इसमें टीडीएस काटा जाता है।

आईटी नियमों के मुताबिक, टैक्स कटौती से छूट के लिए निवेशक फॉर्म 15एच / 15जी जमा कर सकते हैं। एसबीआई वीकेयर स्पेशल एफडी योजना की शुरुआत सीनियर सिटीजन को कोरोना के समय में उनके पैसे को सुरक्षित रखने के ऑप्शन के तौर पर शुरू किया गया था।

Advertisement