SBI Yono : योनो (यू ओनली नीड वन) मोबाइल ऐप देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है। एसबीआई खाताधारक योनो ऐप और वेबसाइट का उपयोग करके नेट बैंकिंग, एफडी अकाउंट खोलने, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने, बुकिंग फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी, ऑनलाइन खरीदारी, मेडिकल बिलों का भुगतान और ऐसी ही अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। हालाँकि अक्सर कई यूजर्स, विशेष रूप से वरिष्ठ लोग, लॉगिन करने के लिए अपना यूजरनेम या पासवर्ड भूल जाते हैं। आगे जानिए आप कैसे इन्हें फिर से हासिल (रीसेट) कर सकते हैं।
योनो स्मार्टफोन पर बैंकिंग से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं मुहैया कराती है। यूजर्स अपने ऑनलाइन एसबीआई लॉगिन क्रेडेंशियल या एटीएम कार्ड सहित अकाउंट डिटेल के साथ योनो ऐप/पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं। मोबाइल पर योनो ऐप का उपयोग करने के लिए, फ्यूयर में तेज लॉगिन प्रोसेस के लिए 6 अंकों का एमपिन भी सेट किया जा सकता है। पासवर्ड और एमपिन दोनों ही योनो ऐप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करते हैं। एसबीआई योनो यूजरनेम, पासवर्ड या एमपिन को रीसेट कैसे किया जाए, आगे हम उसका प्रोसेस बताएंगे।
एसबीआई योनो यूजरनेम को कैसे रीसेट करें
इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाएं। पर्सनल बैंकिंग एरिया के तहत, लॉगिन को सिलेक्ट करें। फिर खाता डिटेल सेक्शन में 'यूजरनेम/लॉगिन पासवर्ड फॉरगोट' पर क्लिक करें। ड्रॉप-डाउन मेनू से, 'फॉरगोट माई यूजरनेम' पर क्लिक करें। पॉप विंडो पर नेक्स्ट पर क्लिक करें। अब, सीआईएफ नंबर, कंट्री, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड सहित आवश्यक फ़ील्ड भरें। 'सबमिट' बटन पर टैप करें। अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और कंफर्म पर क्लिक करें। एसबीआई पोर्टल आपको स्क्रीन पर आपका नया योनो एसबीआई लॉगिन यूजरनेम देगा। आपको अपने रजिस्ट्रेश मोबाइल नंबर पर इसके लिए एक टेक्स्ट मैसेज भी प्राप्त होगा।
onlinesbi.com पर जाएं और अकाउंट डिटेल सेक्शन में 'लॉगिन पासवर्ड फॉरगोट' पर क्लिक करें। अब ड्रॉप-डाउन मेनू से 'फॉरगोट माई लॉगइन पासवर्ड' चुनें और अब पॉप विंडो पर 'नेक्स्ट' पर क्लिक करें। अपना यूजरनेम, अकाउंट नंबर, देश, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड सहित आवश्यक फ़ील्ड भरें। डिटेल सबमिट करें। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके वेरिफाई करें। अपना पासवर्ड रीसेट करें और 'सबमिट करें' बटन दबाएं।
एसबीआई योनो ऐप खोलें और अपने यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। अब 'क्विक लिंक्स' पर जाएं और 'सर्विस रिक्वेस्ट' विकल्प पर टैप करें। 'इमरजेंसी' सेक्शन के तहत 'मैनेज पिन' चुनें। अब 'रिमूव एमपिन' पर टैप करें और प्रोसेस को पूरा करने के लिए अपना योनो एसबीआई प्रोफाइल पासवर्ड दर्ज करें। पॉपअप मैसेज पर यस पर क्लिक करें। यहां सवाल होगा कि - आर यू श्योर यू वांट टू रिमूव योअर एमपिन'। यहां यस चुनें आपका एसबीआई एमपिन सफलतापूर्वक हटा दिया जाएगा।
एसबीआई योनो ऐप खोलें और लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एमपिन सेक्शन का उपयोग करके लॉगिन के तहत 'सेट एमपिन' पर टैप करें। इसके बाद अपना योनो एसबीआई यूजरनेम और पासवर्ड डालें। अब अपना नया एसीबआई एमपिन सेट और एड करें। पुष्टि करने के लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग