SBI Instant loan Limit: एसबीआई (SBI) ने दिवाली आने से पहले ही कई छोटे व्यपारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल एसबीआई ने एमएसएमई (MSME) को मिलने वाले इंस्टेंट लोन की लिमिट को बढ़ने के बारे में सोच रहा है. ताकि छोटे व्यपारियों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकें. अभी इसके तहत 5 करोड़ रुपये तक लोन दिया जाता है.

Advertisement

देश की दिग्गज सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने छोटे व्यापारियों के लिए इंस्टेंट लोन की शुरुआत की थी. इस लोन का उद्देश्य था कि ज्यादा से ज्यादा लोगो सशक्त बना जाएं और उन्हें खुद का कोई कारोबार शुरू करने के लिए प्रोतसाहित किया जाएं.

Advertisement

15 मिनट में मिल जाएगा लोन

एसबीआई की इंस्टेंट लोन (SBI Instant loan) के जरिए छोटे व्यापारियों को 15 मिनट के भीतर लोन मिल जाता है. अगर कोई ऐसा शख्स है, जो बिजनेस शुरू करना चाहता है और पैसो की कमी आ रही है, तो एसबीआई का इंस्टेंट लोन सबसे बेस्ट ऑपशन रहेगा.

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर कोई एसबीआई का इंस्टेंट लोन लेना चाहता है, तो उस व्यक्ति को लोन में अप्लाई करने के लिए अपना बस पैन कार्ड और जीएसटी (GST) डेटा सोर्सिंग के लिए अनुमति देनी होगी. एसबीआई के इंस्टेंट लोन के जरिए छोटे व्यापारियों को 15 से 45 मिनट के भीतर लोन मिल जाता है.

Advertisement

लोन में मिले पैसे का इस्तेमाल आप किसी भी तरह से कर सकते हैं. जैसे बिजनेस शुरू करना या फिर अगर आप बिजनेस में ग्रोथ करना चाहते हैं, तो भी एसबीआई की इंस्टेंट लोन सर्विस शुरू की जा सकती है.

इसके अलावा एसबीआई को लेकर एक अहम जानकारी भी सामने आई है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई अपनी 600 नई शाखाएं खोल सकता है.

Advertisement

एसबीआई बैंक खोलेगा 600 नई शाखाएं

देश में एसबीआई बैंक की लगभग 22,542 शखाएं है. ये काफी बड़ी बात है. अब ये खबर सामने आ रही है कि एसबीआई बैंक जल्द ही 600 और नई शखाएं खोल सकता है.

बैंक शाखा बढ़ाने के साथ बैंक अपनी सर्विस को और बेहतर करने की कोशिश कर रही है. यह पता चला है कि बैंक अपने 65,000 एटीएम (Automated Teller Machine) और 85,000 बिजनेस कॉरेस्पाडेंस के जरिए अपने कस्टमर्स को बेहतरीन सर्विस देने का प्रयास कर रहा है.

Advertisement

इसके साथ ही आज देश का दिग्गज सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लगभग 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग सर्विस दे रहा है. दूसरे शब्दों में कहा जाएं तो एसबीआई के पास आज 50 करोड़ ग्राहक मौजूद है.