अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में खाता है और आप रोजाना UPI के माध्यम से पैसो का भुगतान करते हैं तो आपके लिए ये खबर जानना जरूरी है. कल यानी 22 जुलाई 2025 को रात में कुछ समय के लिए SBI की UPI सर्विस बंद रहने वाली है.

Advertisement

इस अपडेट को बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट को साझा करके बताया है. बैंक की तरफ से बताया गया कि इस काम को करने के पीछे सर्विसेस मेंटेनेंस है. इस टाइम में कोई भी ग्राहक किसी भी तरह का UPI ट्रांजेक्शन नही कर पाएगा.

Advertisement

इतने समय के लिए बंद रहेगी सर्विस

एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया 22 जुलाई 2025 को कुछ समय के लिए उनकी UPI सर्विस बंद रहेगी. ये बंद रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक (IST) पूरी तरह बंद रहने वाली है. इस समय कुल 45 मिनट का है जिसमें आप किसी भी तरह का लेनदेन नही कर पाएंगे.

Advertisement

लेकिन आपको पता होना चाहिए UPI Lite सर्विस का यूज कर पाएंगे. एसबीआई की तरह से ग्राहकों को कहा गया है कि जब तक के लिए मेंटेनेंस का काम पूरा किया जाएगा उस बीच आप लोग यूपिआई लाइट की मदद ले सकते हैं. वहीं, SBI ने ग्राहकों से इस असुविधा के खेद व्यक्त किया है और कहा कि वे जल्द ही सर्विस को दोबार सुचारू रूप से चला पाएं.

Advertisement

UPI Lite कैसे चालू करें?

BHIM SBI Pay ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें

ऐप खोलें और UPI Lite सेक्शन पर जाएं

वहां से अपने UPI Lite अकाउंट में पैसे जोड़ें

पैसे जोड़ने के बाद यह सर्विस एक्टिव हो जाएगी और आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं

UPI Lite में कितनी लिमिट होती है?

एक बार में ₹2,000 तक लोड कर सकते हैं

Advertisement

एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम ₹500 खर्च कर सकते हैं

एक दिन में कुल ₹4,000 तक का लेनदेन किया जा सकता है

खाते में कभी भी ₹2,000 से ज्यादा नहीं रख सकते

यह सुविधा खास तौर पर छोटे खर्चों के लिए बेहद फायदेमंद है।

ग्राहकों को सलाह

SBI ने सभी ग्राहकों से अपनी प्लानिंग पहले से करने और मेंटेनेंस के समय UPI Lite जैसे विकल्प का यूज करने की अपील की है। बैंक ने हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है और भरोसा दिलाया है कि सर्विस जल्दी दोबारा शुरू हो जाएगी। वहीं, जिसके बाद ग्राहक दोबारा पहले की तरह ही UPI लेनदेन का इस्तेमाल कर पाएंगे.