Yes Bank And SBI Share Price: हफ्ते के चौथा ट्रेडिंग सेशन का दिन यानी गुरुवार को घरेलू बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। वहीं, बीते दिन बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ हरे निशान में बंद हुए थे।
आज खबर लिखते समय 9:36 बजे तक शुरुआती कारोबार में यस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के स्टॉक्स फोकस में देखने को मिल रहे हैं इसके पीछे की वजह है देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने यस बैंक में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेच दी है। यह हिस्सेदारी 13.18% की है जिसे जापान की वित्तीय कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने खरीद लिया। इस डील की कीमत लगभग 8889 करोड़ रुपए है।
शेयर बाजार पर असर
सौदे के बाद शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। बीएसई पर यस बैंक का शेयर 0.05% गिरकर 21.14 रुपए पर पहुंच गया। वहीं SBI का शेयर 0.13% उछलकर 858 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
कैसे हुआ सौदा?
इस सौदे के तहत SBI ने SMBC को करीब 413 करोड़ शेयर बेचे। एक शेयर की कीमत 21.50 रुपए तय की गई। इस डील के लिए RBI ने 22 अगस्त 2025 को मंजूरी दी थी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 2 सितंबर 2025 को हरी झंडी दी। सभी शर्तें पूरी होने के बाद अब यह डील पूरी हो गई है।
SMBC का भारतीय बाजार में कदम
SMBC, जापान की सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप (SMFG) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। अब यस बैंक के बोर्ड में SMBC को दो निदेशक नियुक्त करने का अधिकार भी मिल गया है। यह सौदा SMBC के लिए भारतीय बैंकिंग सेक्टर में बड़ा कदम माना जा रहा है।
कितने में खरीदे थे शेयर?
2020 में SBI और बाकी सात प्राइवेट बैंकों - HDFC, ICICI, कोटक महिंद्रा, एक्सिस, IDFC फर्स्ट, फेडरल और बंधन बैंक ने यस बैंक के शेयर 10 रुपए प्रति शेयर की दर से खरीदे थे। अब इन बैंकों ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
SBI ने अपनी 24% हिस्सेदारी में से 13.18% बेच दी।
बाकी सात बैंक मिलकर 6.81% हिस्सेदारी लगभग 4,594 करोड़ रुपए में बेचेंगे।
कितना और करेगा निवेश?
RBI ने SMBC को यस बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 24.99% तक करने की अनुमति दी है। इसके लिए SMBC बाकी 4.99% शेयर प्राइवेट इक्विटी फर्मों से या फिर यस बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले प्रेफरेंशियल शेयर से खरीद सकता है।
कुल मिलाकर SMBC यस बैंक में लगभग 16000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसमें 8500 करोड़ रुपए कर्ज और 7500 करोड़ रुपए इक्विटी के रूप में होंगे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग