Sbi Recruitment 2024 Apply Process: अगर आप बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का आपको एक अच्छा मौका मिल रहा है। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो इस पूरे प्रोसेस को फटाफट नोट कर लें।

Advertisement

इस पद पर नौकरी के लिए करें आवेदन

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्लाइमेट रिस्क स्पेशलिस्ट (एमएमजीएस-III) और मार्केट रिस्ट स्पेशलिस्ट (एमएमजीएस-III) के पदों के लिए योग्य आवेदकों की भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 05 वेकेंसी हैं। एसबीआई भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को मुंबई में जॉब करने का अवसर मिलेगा।

कौन कर सकता है इसमें अप्लाई?

एसबीआई भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, आयु सीमा इतनी होने पर ही आप इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

क्लाइमेट रिस्क स्पेशलिस्ट (एमएमजीएस-III) के लिए-

  • मिनिमम आयु सीमा 25 साल है।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।

मार्केट रिस्क स्पेशलिस्ट (एमएमजीएस-III) के लिए-

  • मिनिमम आयु सीमा 28 साल है।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।

क्लाइमेट रिस्क स्पेशलिस्ट (एमएमजीएस-III) के लिए उम्मीदवारों के पास पर्यावरण प्रबंधन/पर्यावरण विज्ञान/जलवायु परिवर्तन/जलवायु फाइनेंस/आपदा प्रबंधन/प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन/सांख्यिकी/एमबीए (वित्त)/एमबीए (बैंकिंग और वित्त) में पोस्ट ग्रजुएशन /मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी या उसके समान हो और पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड में लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा हो। इसके अलावा एसबीटीआई, पीसीएएफ, जीआरआई आदि में कार्य करने का ज्ञान होना और प्रभावी लिखित और कम्यूनकेशन स्किल भी अच्छी होनी चाहिए।

Advertisement

उम्मीदवारों के पास किसी भी बैंक/वित्तीय संस्थानों/रेटिंग एजेंसियों/ब्रोकरेज फर्मों या कंसल्टिंग फर्मों में मार्केट रिस्ट सलाहकार के मार्केट प्रबंधन विभाग में योग्यता के बाद कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए, साथ ही जलवायु परिवर्तन से संबंधित रिस्क और मूल्यांकन मॉडल से निपटने में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

मार्केट रिस्क स्पेशलिस्ट (एमएमजीएस-III) के लिए उम्मीदवारों को सरकारी निकायों/एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित संस्थानों से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (वित्त/बैंकिंग) या समकक्ष/पीजीडीएम (वित्त) या इसके समान होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कमर्शल बैंकों/एनबीएफसी/बड़ी कंपनियों की सामान्य लेखा नीतियों, निवेश/डेरिवेटिव/मूल्यांकन आदि पर काम करने से संबंधित नौकरी में न्यूनतम 5 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।

Advertisement

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

एसबीआई भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 750 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

एसबीआई भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर, उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू का डेट, समय और स्थान बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।

Advertisement

इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

एसबीआई भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित आवेदकों को 78230 है मंथली सैलरी मिलेगी। आप वेतन की पूरी जानकारी एशबीआई की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर और उसे जमा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स को भी रखना होगा। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है।