SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में आपको नौकरी करने का मौका मिल रहा है। एसबीआई भर्ती 2024 के लिए प्राप्त आवेदनों को योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन पोस्ट पर भर्ती हो रही हैं और आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी एसबीआई में भर्ती (SBI Recruitment 2024 Vacancy)
इकोनॉमिस्ट और डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पदों पर एसबीआई में भर्ती की जा रही है। इकोनॉमिस्ट के लिए हायरिंग शुरू में 1 साल की अवधि के लिए होती है। जिसे बैंक के अनुसार, दो-दो वर्ष के दो कार्यकालों के लिए अपडेट किया जा सकता है। डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर की हायरिंग 2 साल की अवधि के लिए होती है। कॉनट्रैक्ट पीरियड पूरा होने पर, सही स्वास्थ्य स्थिति वाले 64 साल या उससे कम आयु के अधिकारी को बैंक के अनुसार, अधिकतम 2 वर्ष की अवधि के लिए, 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक रिअपॉइंटमेंट के लिए विचार किया जा सकता है।
इतनी मिलेगी एसबीआई इकोनॉमिस्ट और डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर को सैलरी (SBI Economist Salary Deatils 2024)
एसबीआई भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इकोनॉमिस्ट के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष 18 लाख रुपये का सैलरी पैकेज मिलेगा और डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष 34.50 लाख रुपये का सैलरी पैकेज मिलेगा।
इन पदों के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
एसबीआई भर्ती 2024 के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के योग्यता पूरी तरह से निर्धारित नहीं है। अनुभव की बात करें तो उम्मीदवार भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट जनरल या उससे ऊपर के पद पर रिटायर्ड रैंक होना चाहिए।
इकोनॉमिस्ट के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। इसके अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/प्रतिष्ठित संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों या ग्रेड के साथ अर्थशास्त्र/अर्थमिति/सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/गणितीय अर्थशास्त्र/वित्तीय अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
यदि अंतिम प्रमाणपत्र/मार्कशीट में CGPA या समान ग्रेडिंग है, तो उम्मीदवार को विश्वविद्यालय से CGPA को प्रतिशत में बदलना होगा। अर्थशास्त्र/बैंकिंग/वित्त/सांख्यिकी/गणित में पीएचडी डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
एसबीआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी हैं उन्हें 750 रुपये आवदन फीस देनी होगी। एसटी/एससी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लोगों को कोई भी फीस नहीं देनी है।
अप्लाई करने के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र
इकोनॉमिस्ट के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 28 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए। डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवाों की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे होगा सेलेक्शन (SBI Recruitment 2024 Apply Process)
एसबीआई भर्ती 2024 के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को दी जाएगी।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें