नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (जीएमएस) के तहत 13,212 किलोग्राम घरेलू और संस्थागत सोना जुटाया है। बता दें कि एसबीआई की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी साल 2019-20 में देश के सबसे बड़े बैंक ने 3,973 किलोग्राम गोल्ड जुटाया है। सरकार ने व्यक्तियों और ट्रस्ट के पास पड़े गोल्ड का उपयोग करने के लिए जीएमएस योजना लांच की थी।
बैंक ने पिछले कारोबारी साल में 3,973 किलोग्राम गोल्ड जुटाया। इससे बैंक द्वारा जुटाया गया कुल गोल्ड बढ़कर 13,212 किलोग्राम हो गया। सरकार ने नवंबर 2015 में गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लांच की थी। इसका मकसद परिवारों और संगठनों के पास पड़े हुए गोल्ड को इकट्ठा कर उसे उत्पादक कार्यों में लगाना है। इस योजना का एक अन्य मकसद गोल्ड का आयात घटाना भी है।
बैंक ने कहा कि पिछले कारोबारी साल में उसने सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबी) के जरिये 647 किलोग्राम सोना जुटाया, जिसका कुल मूल्य 243.91 करोड़ रुपए है। इस तरह से सॉवरेन गोल्ड बांड योजना लांच होने के बाद अब तक बैंक ने इस योजना के जरिये 5,098 किलोग्राम गोल्ड (1,561 करोड़ रुपए) जुटा लिया है। सॉवरेन गोल्ड बांड योजना सरकार ने 2015-16 में लांच की थी। इसका मकसद निवेश के लिए फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा देना था। बैंक से आभूषण निर्माता मेटल गोल्ड लोन भी लेते हैं। इससे वे आभूषण बनाते हैं, जिसे घेरलू व विदेशी बाजारों में बेचा जाता है। बैंक ने पिछले कारोबारी साल में आभूषण निर्माताओं को 22,255 किलोग्राम का मेटल गोल्ड लोन दिया था। इसके साथ ही सेल ऑफ गोल्ड योजना के तहत बैंक ने आभूषण निर्माताओं और व्यापारियों को 2,522 किलोग्राम सोना बेचा।
आपको बता दें कि एसबीआई से पर्सनल गोल्ड लोन 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। व्यक्ति एकल या संयुक्त आधार पर आवेदन कर सकते हैं और उनके पास आय का एक स्थिर स्रोत होना चाहिए। आपको लोन के लिए आय का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका