नई द‍िल्‍ली: एसबीआई ग्राहकों के ल‍िए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस हिट हुई है। इस बात की जानकारी बैंक ने एक ट्वीट के जरि‍ए दी है। बैंक ने ट्वीट के जरिए बताया कि कनेक्टिविटी इश्यू के कारण कोर बैंकिंग सिस्टम में देरी हो रही है। हालांकि एटीएम और पीओएस मशीनें प्रभावित नहीं हैं।

Advertisement

एसबीआई के देशभर में बैंक के 22,000 से अधिक ब्रांच
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से ज्यादा देशों में है। एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

एटीएम कर रहे हैं काम
बता दें कि बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बनें रहें। जल्द ही सामान्य सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। बैंक ने बताया कि कनेक्टिविटी इशू के कारण ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज को यूज करने में दिक्कत आ रही है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी कि आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और कार्ड से शॉपिंग कर सकते हैं।

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके अपने ग्राहकों से कहा है कि उसे असुविधा के लिए खेद है और ग्राहक थोड़ा सहयोग करें। एसबीआई ने आगे कहा कि सेवाओं को दोपहर से पहले बहाल कर दिया जाएगा। कई एसबीआई ग्राहकों ने ग्लिच के बारे में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सूचित किया है। एसबीआई के योनो ऐप उपयोगकर्ता भी ऐप के जरिए अपने खातों को यूज करने असमर्थ हैं।

Advertisement

दूसरी तरफ एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि बैंक को ट्विटर पर पोस्ट करने के बजाय यह महत्वपूर्ण नोटिस सभी ग्राहकों को एसएमएस के जरिए भेजा जाना चाहिए था। जबकि एक अन्य उपयोगकर्ता ने बताया कि वे ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट और यूपीआई का उपयोग कल से ही नहीं कर पा रहे हैं। कल से ही एसबीआई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement