नई दिल्ली: घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है। जी हां बैंक ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई 6.8 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर नए ग्राहकों को होम लोन ऑफर कर रहा है। SBI : जल्द करें PAN Card खाते से लिंक वरना नहीं कर पाएंगे ये ट्रांजैक्शन
मिस्ड कॉल देकर लें पूरी जानकारी
तो अगर आपने भी खुद का घर खरीदने का सपना देखा है तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय स्टेट बैंक 6.8 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर नए ग्राहकों को होम लोन ऑफर कर रहा है। एसबीआई ने बताया कि बैंक से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में ग्राहक मार्च 2021 तक बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के 6.8 फीसदी की शुरुआती दर पर लोन ले सकते हैं। बैंक ने एक नंबर 7208933140 जारी किया है, इस पर मिस्ड कॉल देकर नए ग्राहक होम लोन से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
एसबीआई के अनुसार, महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के बावजूद होम लोन बिजनेस में ग्रोथ रही, जबकि लॉकडाउन से रीयल एस्टेट सेक्टर को तगड़ा झटका लगा था। दिसंबर 2020 के आंकड़े देखें तो इस महीने एसबीआई ने सबसे अधिक लोन मंजूरी और डिस्बर्स किए और ग्रोथ सबसे ज्यादा रही। एसबीआई ने बताया कि होम लोन सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी 34 फीसदी है। जबकि, हर दिन औसतन करीब 1000 ग्राहकों एसबीआई लोन प्रॉसेस कर रहा है।
होम लोन सेगमेंट में बाजार में एसबीआई की टॉप पोजिशन बरकरार है। बैंक का होम लोन बिजनेस 5 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। जबकि, वित्त वर्ष 2024 तक यह आंकड़ा 7 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। बैंक ने बताया कि बीते 10 साल में एसबीआई का रीयल एस्टेट एंड हाउसिंग बिजनेस पांच गुना बढ़ा है। 2011 में बिजनेस 89,000 करोड़ रुपये का था, जो 2021 में 5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।
बता दें कि एसबीआई अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट यानी सस्ते घर की तलाश कर रहे ग्राहकों पर फोकस कर रहा है। इसके तहत बैंक ग्राहकों को लोगों की जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड होम लोन को रेग्युलर होम लोन की तरह ऑफर कर रहा है। जैसे कि सरकारी कर्मचारियों के लिए तरजीही होम लोन, सेना व सुरक्षा बलों के लिए एसबीआई शौर्य होम लोन, एसबीआई मैक्सगेन होम लोन, एसबीआईस्मार्ट होम, मौजूदा ग्राहकों के लिए टॉपअप लोन, एसबीआई एनआरआई होम लोन, अधिक अमाउंट के लोन पर एसबीआई फ्लैक्सीपे होम लोन और महिलाओं के लिए एसबीआई हरघर होम लोन आदि। बैंक का लगातार फोकस ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी दरों पर आसान लोन उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक आकर्षित करने पर है।
एचडीएफसी बैंक ने अपने मार्जिनल कोस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में बदलाव किया है। एचडीएफसी बैंक की ओवरनाइट एमसीएलआर 6.85 फीसदी है। जबकि बात करें केनरा बैंक कि तो एक दिन और एक महीने की अवधि के लिए मार्जिनल कोस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.1 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने बताया कि ओवरनाइट और एक महीने के लिए एमसीएलआर अब 6.7 फीसदी है।
इसी तरह एलआईसी हाउसिंग की होम लोन की ब्याज दर 6.90% है। पंजाब नेशनल बैंक के होम लोन की ब्याज दरें 7.15 % है। बैंक ऑफ बड़ौदा की होम लोन की दर 7 और एक्सिस बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.95% है।
गोदरेज हाउसिंग की ब्याज दर 6.69% है। जबकि यूनियन बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.80% काफी पहले से है। अब एसबीआई ने अपनी दरों को घटाकर अन्य बैंकों को भी दरें घटाने पर मजबूर कर दिया है। देश के बड़े बैंक या गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की होम लोन की ब्याज दरें 7% के आस-पास ही हैं। निजी सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक की होम लोन की दर इस समय 6.95% है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग