SBI Senior Citizen FD : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हाल ही में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में फिर से संशोधन किया है। इसने अपनी एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इससे वरिष्ठ नागरिकों का पैसा अब पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से दोगुना हो जाएगा। बैंक की नयी एफडी दरें 15 फरवरी से लागू हुई हैं। इसके साथ ही एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अतिरिक्त ब्याज

7.50 फीसदी ब्याज एसबीआई की 5 से 10 साल की 'एसबीआई वी-केयर' डिपॉजिट पर मिल रहा है। इसमें बैंक की तरफ से दिया जाने वाला अतिरिक्त आधा फीसदी (0.50 फीसदी) प्रीमियम शामिल है। बता दें कि एसबीआई सभी अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस का अतिरिक्त ब्याज देगा।

पहले कितनी थी ब्याज दर
मौजूदा दर की तुलना में एसबीआई पहले 15 फरवरी 2022 से 14 जून 2022 के बीच वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ 6.5 फीसदी वार्षिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। आगे जानिए पैसा डबल होने में कितना समय लगेगा।

Advertisement
इतना लगेगा समय

ऑनलाइन एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक 10 साल की अवधि के लिए एफडी बुक करें तो अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई वरिष्ठ नागरिक 10 साल की एसबीआई एफडी में 50,000 रुपये जमा करता है, तो यह 10 साल में बढ़कर 1,05,117 रुपये हो जाएगा। इसी तरह 1 लाख रुपये बढ़कर 2,10,234 रुपये हो जाएगा।

पहले कितना मिलता लाभ
हालांकि अगर किसी ने फरवरी-जून 2022 के बीच 10 साल की एसबीआई एफडी में 50,000 रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी राशि मैच्योरिटी पर सिर्फ 95,277 रुपये होती, जबकि 1 लाख रुपये की जमा राशि की मैच्योरिटी वैल्यू सिर्फ 1.9 लाख रुपये होती।

बाकी अवधियों के लिए दरें

5 से 10 साल की एफडी पर सबसे ऊंची ब्याज दर के अलावा, एसबीआई 15 फरवरी, 2023 से वरिष्ठ नागरिकों को अन्य अवधि की एफडी पर भी आकर्षक रिटर्न की पेशकश कर रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर 7.5 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। वहीं 2 साल से लेकर तीन साल से कम तक पर भी 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जबकि 1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 7.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Senior Citizen FD Rates: जानिए कहां मिला रहा SBI और HDFC से ज्यादा ब्याज | GoodReturns
अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम

3 साल से 5 साल से कम की डिपॉजिट पर सीनियर्स को एसबीआई में 7 फीसदी ब्याज मिल सकता है। पब्लिक सेक्टर के बैंक ने हाल ही में 400 दिनों की एक स्पेशल अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम भी शुरू की है जो वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज ऑफर कर रही है।

सामान्य नागरिकों के लिए दरें
सामान्य नागरिकों को 5 से 10 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इसी तरह 2 साल से लेकर तीन साल से कम तक पर भी 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जबकि 1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है।