SBI personal Loan: अगर आप भारत के सबसे बड़े बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। एसबीआई (SBI) ने अपने 44 करोड़ से अधिक ग्राहकों को शानदार मौका दिया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन सेवा देने के लिए नई सुविधा शुरु की है। नई सुविधा की मदद से अब ग्राहक घर बैठे आसानी से लोन पा सकेंगे। एसबीआई ने 'रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट' (Real Time Xpress Credit) नाम से एक खास पर्सनल लोन सुविधा को शुरू किया है। Real Time Xpress Credit की मदद से ग्राहक 35 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं। स्टेट बैंक ने योनो ऐप (YONO App) पर इस सुविधा को शुरू किया है। चलिए इस खास सुविधा को समझते हैं।

Advertisement

एसबीआई ने शुरू की है खास सुविधा

एसबीआई की 'रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट' सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। इस खास सुविधा का लाभ केवल केंद्र और राज्‍य सरकार के कर्मचारी और रक्षा सेवाओं में कार्यरत कर्मियों को मिल पाएगा। अगर खूद आप या आपके घर में कोई सरकारी कर्मचारी हैं तो अब आप आसानी से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं

Advertisement
35 लाख रुपये तक मिल सकेगा लोन

एसबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक की इस सुविधा की मदद से ग्राहक 35 लाख तक का लोन पा सकेंगे। लोन लेने के लिए अप्लाई करने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। बैंक आपके क्रेडिट स्कोर की जांच, लोन के लिए ग्राहक की पात्रता, लोन के राशि की मंजूरी और अन्य सभी काम ऑनलाइन माध्यम से ही करेगा।

एसबीआई ने जानकारी दी है

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने Real Time Xpress Credit के विषय में डिटेल जानकारी दी है। दिनेश खारा ने कहा की योनो पर वेतनभोगी ग्राहकों के लिए रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट लोन सुविधा बेहद ही लाभकारी होगी। एक्सप्रेस क्रेडिट की मदद से डिजिटल तरीके से बिना किसी झंझट के लोन पाने में सहायता मिलेगी। एसबीआई बैंकिंग को आसान बनाने के लिए एक नया प्रयास कर रही है।