नई दिल्ली: आप भी अपना घर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अब आपको मदद करेगा। जी हां एसबीआई आपके लिए एक खास पेशकश लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक दिसम्बर महीने को ग्रह प्रवेश मंथ मना रहा है। इसके तहत ग्राहक नया साल शुरू होने से पहले बैंक में होम लोन की सामान्य ब्याज दर से 0.25 फीसदी तक कम ब्याज पर लोन ले सकते हैं। इस बात की जानकारी एसबीआई ने ट्वीट के जरिए दी है। SBI का ATM: ये 14 सुविधाएं देने के कारण है सबसे खास ये भी पढ़ें
जानकारी दें कि बैंक के ट्वीट के मुताबिक, एसबीआई में होम लोन की ब्याज दर 8.15 फीसदी से शुरू है लेकिन ऑफर के तहत 7.15 फीसदी सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन लिया जा सकता है। लेकिन इसके लिए 31 दिसंबर 2019 से पहले अप्लाई करना होगा। लोन की कम ब्याज दर 1 जनवरी 2020 से शुरू होगी। वहीं ट्वीट में यह भी बताया गया है कि ग्राहक तुरंत इन-प्रिन्सिपल अप्रूवल के लिए योनो एसबीआई ऐप से अप्लाई कर सकते हैं। लोन पर प्रोसेसिंग फीस कम होगी और कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं होगा। इसके साथ ही लोन के प्रीपेमेंट पर पेनल्टी भी नहीं वसूली जाएगी।
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई में इस वक्त होम लोन के लिए रेपो रेट पर बेस्ड फ्लोटिंग इंट्रेस्ट रेट इस तरह हैं।
बता दें कि नॉन-सैलरीड ग्राहकों के लिए इस रेट में 0.15 फीसदी और जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 30 लाख रुपये तक के लोन के मामले में अगर एलटीवी रेशियो >80% व <=90% है तो इस रेट में 0.10 फीसदी और जोड़ा जाएगा। महिलाओं को इस रेट में 0.05 फीसदी की छूट मिलती है। यानी महिला के होम लोन लेने पर एसबीआई में प्रभावी ब्याज दर टर्म लोन के मामले में सामान्यतया 8.15 से 8.50 फीसदी सालाना और मैक्सगेन लोन के मामले में 8.40 से 8.75 फीसदी सालाना तक रहती है। एसबीआई रियलटी लोन के मामले में भी महिलाओं को 0.05 फीसदी की छूट मिल रही है। एसबीआई रियलटी की प्रभावी ब्याज दर पहले 5 सालों के लिए 8.90 से 9.10 फीसदी सालाना तक है। लेकिन महिलाओं के लिए यह दर 8.85 से 9.05 फीसदी सालाना तक होगी।
भारतीय स्टेट बैंक गृह प्रवेश मंथ में ग्राहकों को हाउसिंग लोन पर बेहद आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। ये अलग-अलग अमाउंट और रिक्स के आधार पर तय किया जाएगा। वहीं बैंक का दावा है कि ये बाजार में सबसे सस्ता होगा। वहीं बैंक का दावा है कि ग्राहकों से हाउसिंग लोन पर कोई हिडन चार्ज नहीं लिया जा रहा है। वहीं बैंक ने इस ऑफर के तहत बेहद कम प्रोसेसिंग चार्ज लेने की बात कही है। मालूम हो कि एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष में लगातार आठवीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। सबसे बड़े बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि ब्याज दर में कटौती के साथ वह देश में 'सबसे सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराने वाला' बैंक बन गया है। एसबीआई परिसंपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित