नई दिल्ली: अगर आप भी रेनॉ की नई एसयूवी काइगर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। एसबीआई के योनो ऐप से बुकिंग करने पर ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
100 प्रतिशत तक फाइनेंस ऑफर कर रहा एसबीआई
रेनॉ इंडिया ने देश में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी रेनॉ काइगर को लॉन्च कर दिया है। इस कार की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 5 लाख 45 हजार रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 55 हजार रुपये है। रेनॉ ने काइगर को दो कलर में बाजार में उतारा है। जिसमें पहला कलर रेड और दूसरा कलर ब्लू है। ऐसे में यदि आप इस कार को खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टैट बैंक ऑफ इंडिया इस कार को खरीदने के लिए 100 प्रतिशत तक फाइनेंस देने की सुविधा दे रहा है।
यदि आप एसबीआई के 100 प्रतिशत फाइनेंस ऑफर का फायदा उठाना चाहते है। तो इसके लिए आपको एसबीआई योनो ऐप के जरिए रेनॉ काइगर की बुकिंग करनी होगी। बैंक ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है कि, जो भी कस्टमर एसबीआई योनो ऐप के जरिए रेनॉ काइगर को बुक करेंगे उन्हें 100 प्रतिशत फाइनेंस की सुविधा मिलेगी। वहीं एसबीआई के ट्वीट के अनुसार यदि आप एसबीआई योनो ऐप के जरिए रेनॉ काइगर को बुक करेंगे। तो आपको 0.25 प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी। इसके साथ ही एसबीआई आपसे फाइनेंस की प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लेंगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई का योनो ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद शॉप एंड ऑर्डर के सेक्शन में जाकर नेविगेट करें।
- इस प्रोसेस के बाद ऑटोमोबाइल सेगमेंट का चुनाव करें।
- यहां आपको रेनॉ की बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा।
- जहां क्लिक करके आप रेनॉ काइगर को बुक कर सकते हैं।
-रेनॉ काइगर में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 99 bhp पावर और 160 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
-साथ में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर है।
-एएमटी के साथ सीवीटी ट्रांसमिशन विकल्प भी रहेंगे।
-रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर है।
- कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड में चलाया जा सकेगा।
- इस कार के 4 वेरिएंट पेश किए गए हैं जिनमें आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सजेड मॉडल शामिल हैं।
-काइगर का इंटीरियर पूरा ब्लैक है। वहीं डैशबोर्ड पर सिल्वर रंग की बीच से एक मोटी लाइन गई है।
SBI : मिस्ड कॉल करें मिलेगा सबसे सस्ता लोन, साथ ही कई और फायदे
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान