नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) दो साल की पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप लाया है। इसके तहत फेलो को हर माह 1 लाख रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं फेलोशिप खत्म होने पर परफॉर्मेंस के आधार पर 2 से 5 लाख रुपए तक की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी। SBI में बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी ये भी पढ़ें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई के इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 सितंबर को शुरू हो चुके हैं, जो कि दो दिन बाद तक यानि 8 अक्टूबर 2020 तक चलेंगी, इसका मतलब आपके पास आवेदन के लिए सिर्फ 2 दिन बचे हैं।
अगर आप पीएचडी पूरी कर चुके भारतीय नागरिक है और एसबीआई के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। बैंक के मुताबिक, ऑनलाइन एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 15 अक्टूबर 2020 तक देश के सबसे बड़े कर्जदाता के मुंबई में कॉरपोरेट सेंटर को मिल जानी चाहिए। बता दें कि फेलोशिप के आवेदन के लिए आपकी उम्र 31 जुलाई 2020 को 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं इस प्रोग्राम के हत 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड रहेगा। इस प्रोग्राम के लिए सिर्फ 5 वैकेंसी हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिये किया जाएगा। आवेदक को इंटरव्यू का कॉल लेटर ई-मेल के जरिये भेजा जाएगा।
मालूम हो कि चुने गए आवेदक को कोलकाता के स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप भेजा जा सकता है। कैंडीडेट को बैंकिंग या फाइनेंस या आईटी या इकोनॉमिक्स से संबंधित विषय में पीएचडी होना चाहिए। आवेदक का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है। वहीं ए कैटेगरी जर्नल्स में किसी पेपर या आर्टिकल में लेखक या सह लेखक के तौर पर योगदान दे चुके आवेदक को वरीयता दी जाएगी। कैंडीडेट के पास आईआईएम, आईआईटी, आईएसबी, एक्सएलआरआई या इनके समकक्ष इंस्टीट्यूशन या कंसल्टेंसी में टीचिंग/रिसर्च वर्क में मिनिमम 3 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस होना चाहिए।
सबसे पहले आप एसबीआई फेलो के एक इंटरनेशनल और एक नेशनल कॉन्फ्रेंस में जाने का खर्च उठाएगा। अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट्स को https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ध्यान रखें कि ऑनलाइन अप्लाई करते वक्त बर्थ सर्टिफिकेट, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ जैसे डॉक्युमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी होगी। वहीं इंटरव्यू के लिए चुने जाने पर ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स ले जाने होंगे। बता दें कि एप्लीकेशन प्रिंटआउट के साथ सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी एसबीआई के मुंबई कॉरेपोरेट ऑफिस में भेजनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जाएं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान