SBI Insurance: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने व्हाट्सएप के माध्यम से नई बीमा पॉलिसी की खरीदने, मौजूदा पॉलिसी को रिनुअल करने और अन्य बीमा संबंधित संवाद के लिए व्हाट्सएप से करार किया है। देश भर के सभी ग्राहकों को अब एसबीआई से बीमा खरीदने संबंधित सेवा व्हाट्सएप पर ही उपलब्ध होगी। अगर आप एसबीआई इंश्योरेंस के ग्राहक हैं या फिर एसबीआई से इंश्योरेंस खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए हम आपकों इस नई सर्विस के विषय में बताते हैं।
देश भर के ग्राहक एसबीआई जनरल के व्हाट्सएप नंबर पर 'हाय' भेजकर बीमा खरीदने की शुरूआत कर सकते हैं। चैट बॉट ग्राहकों को सरल और सुरक्षित तरीके से बीमा खरीदने में मार्गदर्शन करेगा। बॉट को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि वह ग्राहक को परेशानी मुक्त खरीदारी का अनुभव सुनिश्चित करें।
ग्राहक अब बीमा पॉलिसी खरीदने के अनुभव में आसानी और सुविधा की तलाश कर रहे हैं। इस लिए अब बैंकिंग क्षेत्र डिजिटल संसाधनों के माध्यम से ग्राहकों से जुड़ रहे हैं। एसबीआई जनरल ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा व्हाट्सएप समाधान एसबीआई जनरल के उत्पादों की पहुंच और ग्राहकों के साथ हमारी मित्रता को बढ़ाएगा।
खरीदारी की सुविधा के अलावा, व्हाट्सएप चैटबॉट ग्राहकों की बीमा के अन्य उत्पादों से संबंधत जानकारी भी देगा। इससे ग्राहकों को बीमा का प्रकार चुनने में पूरी मदद मिलेगी। तेजी से डिजिटल होते बीमा क्षेत्र के लिए चैटबॉट बीमा कंपनियों के विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए उत्प्रेरक हो सकते हैं। "व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों से जुड़ कर बीमा कंपनी अपनी सेवाओं का विस्तार कर सकती हैं।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक नई बीमा पॉलिसी की खरीदने, मौजूदा पॉलिसी को रिनुअल करने और अन्य बीमा संबंधित संवाद के लिए व्हाट्सएप से करार किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान