SBI Hikes In Interest Rate: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने नए साल 2024 के आगमन पर अपने यूजर्स को तोहफा दिया है। यह देश का सबसे बड़ा बैंक है और इससे करोंड़ो ग्राहक भी जुड़े हुए हैं। तो ऐसे में अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कोई परिवर्तन करता है, तो उसका असर सीधे करोड़ो ग्राहकों पर पड़ता है। इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले से इसके वो सभी ग्राहक खुश होंगे जो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे इनवेस्ट करना चाहते हैं। ऐसा इस लिए है, क्योंकि बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज की दरों को 0.50 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
आपको बता दें बैंक द्वारा इन बढ़ी हुई ब्याज दरों को आज यानी 27 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पूरे 10 महीनों के बाद अपनी ब्याज दरों में बढ़होतरी की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जा रही जानकारी के अनुसार बैंक ने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।
इसके अलावा बैंक ने 7 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाकर 3.50 प्रतिशत कर दिया है। इसके पहले इस टेन्योर की एफडी के लिए ब्याज दर 3 प्रतिशत की थी। आपको बताते चलें कि यह 50 आधार अंको की बढ़ोतरी है। वहीं बैंक ने 46 दिन से लेकर 179 दिन में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट पर मिलनै वाली ब्याज दर को बढ़ाकर 4.75 प्रतिशत कर दिया है। इस अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले इन एफडी पर आपको 4.50 का ब्याज मिलता था। 180 दिन से लेकर 210 दिन तक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर भी 25 बेस पॉइंट्स की बढ़ोतरी बैंक द्वारा देखने को मिल रही है।
अगर आपने 211 दिन से लेकर 1 साल से काम की एफडी की है, तो इस पर ब्याज दर को 5.75 फीसदी से बढ़ाकर 6 प्रतिशत तक कर दिया है। वहीं अगर आपने 3 साल से लेकर 5 साल से कम समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को चुना है, तो जान लीजिए की इस पर मिलने वाले ब्याज को बैंक के द्वारा बढ़ाकर 6.75 फीसद कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सेम स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की दर 6.50 फीसदी की थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के बाकी बैंकों की तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर सीनियर सिटीजन को ब्याज दर बढ़ा कर देता है। जिसके मुताबिक अगर 7 से 45 दिन की एफडी पर सीनियर सिटिजन को 4 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है, जबकी आम नागरिकों को इस एफडी पर मात्र 3.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 46 से 179 दिन की एफडी पर सीनियर सिटिजन को 5.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। 180 से 210 दिन की अवधी वाली एफडी पर सीनियर सिटिजन को 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। वहीं 5 से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक द्वारा सीनियर सिटिजन को सबसे ज्यादा 7.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत