Loan For Study Abroad: अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन वित्तीय बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से आपके लिए अच्छी खबर है। SBI एक खास लोन विकल्प प्रदान करता है जो छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने के उनके सपने को पूरा करने में मदद कर सकता है।

Advertisement

यह बिना किसी गारंटी के जुकेशन लोन है, जिसकी सीमा हाल ही में विदेश में हाई एजुकेशन के लिए बढ़ाई गई है। आइए इस लोन विकल्प के बारे में आपको बताते बताते हैं।

Advertisement

एसबीआई ग्लोबल एड-वैंटेज एक एजुकेशन लोन है जिसे अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फूल टाइम पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। छात्र बिना किसी कोलैटरल की आवश्यकता के 50 लाख रुपए तक उधार ले सकते हैं। यह विदेश में पढ़ाई करने की योजना बनाने वालों पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करता है।

Advertisement

एसबीआई के कोलैटरल-फ्री एजुकेशन लोन के फायदे

एसबीआई के ग्लोबल एड-वैंटेज लोन के कई फायदे हैं। सबसे पहले यह छात्रों को बिना किसी जमानत के 50 लाख रुपए तक का लोन लेने की इजाजत देता है। इसके अलावा रीपेमेंट का समय 15 साल तक बढ़ जाता है, जिससे छात्र मासिक ईएमआई का आराम से प्रबंधन कर सकते हैं। लोन स्वीकार प्रक्रिया तेज और सीधी है।

Advertisement

इसके अलावा छात्र आयकर अधिनियम की धारा 80 (ई) के तहत कर लाभ का आनंद ले सकते हैं। यह धारा एजुकेशन लोन पर दिए जाने वाले ब्याज पर छूट प्रदान करती है। लोन का यूज अलग-अलग एजुकेशन कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है, जिसमें ग्रेजुएशन, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र और किसी भी विषय में डायरेक्ट लोन का यूज कर सकते हैं।

Advertisement

हर आवेदन पर 10,000 रुपए की प्रोसेसिंग फीस लागू होती है। कोर्स समय और रीपेमेंट छुट्टी के दौरान लोन राशि पर साधारण ब्याज लगाया जाता है। 7.5 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक के लोन के लिए ब्याज दर 10.15% है। एसबीआई की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी एजुकेशन आकांक्षाओं को पूरा कर सकें। इस तरह के अच्छे पैकेज के साथ कई भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई करना बहुत ज्यादा आसान हो जाता है।

Advertisement

आज के समय में हर बच्चा सोचता है कि विदेश में जाकर आपनी पढ़ाई पुरी कर सके लेकिन वित्तीय पार्शनियों की वजह से वे विदेश में जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। हालांकि, एसबीआई अब एक शानदार एजुकेशन लोन लेकर आई है जिसे लेकर आसानी विदेश में जाकर पढ़ाई कर पाएंगे। एसबीआई के इस एजुकेशन लोन के माध्यम से अब हर स्टूडेंट विदेश जाकर पढ़ाई कर सकता है और अपने सपनों साकार कर सकते हैं।