नई द‍िल्‍ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नये साल से ठीक पहले वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ने बचत पर सबसे ज्यादा कमाई का मौका दे रहा है। जी हां एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने वाले सीनियर सिटीजन (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) के लिए खुशखबरी है। SBI : ऑनलाइन खोले अकाउंट, काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें

Advertisement

महामारी को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की सहूलियत के लिए लाए गए एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब मार्च 2021 तक लिया जा सकता है। इस बात की जानकारी एसबीआई की वेबसाइट से मिली है। आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि एसबीआई ने दूसरी बार इस स्कीम की अवधि को बढ़ाया है।

Advertisement

अगले साल मार्च तक सीनियर सिटीजन को म‍िलेगा फायदा

याद द‍िला दें कि एसबीआई ने मई माह में सीनियर सिटीजन के लिए नया एफडी प्रोडक्ट एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट लॉन्च किया था। इसके तहत सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट के मामले में, उनके लिए लागू ब्याज दर के ऊपर 0.30 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाने का प्रावधान है। पहले यह फायदा सितंबर 2020 तक लिया जा सकता था, बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दी गई। लेकिन अब अगले साल मार्च तक सीनियर सिटीजन इसका लाभ ले सकेंगे।

अन्य लोगों के तुलना म‍िलेगा ज्यादा ब्याज

वैसे एसबीआई सीनियर सिटीजन को एफडी पर, अन्य लोगों के लिए तय रेगुलर ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज की पेशकश करता है। यानी इस 0.50 फीसदी और अतिरिक्त 0.30 फीसदी ब्याज दर को मिलाकर एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत सीनियर सिटीजन 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं। यह फायदा अब 31 मार्च 2021 तक लिया जा सकता है।

ज्यादा ब्याज का फायदा दोनों पर लागू

एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत ज्यादा ब्याज का फायदा नया एफडी अकाउंट खुलवाने या पुरानी एफडी के रिन्युअल दोनों पर मिलेगा। हालांकि स्पेशली दिए जा रहे अतिरिक्त प्रीमियम को एफडी के प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल के मामले में पे नहीं किया जाएगा। एसबीआई में इस वक्त सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर 3.40 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल रहा है।