नयी दिल्ली। देश के सबसे बैंक एसबीआई के हाथ में डिजिटल स्टार्टअप योनो ऐप के रूप में सोने की खदान आ गई है। इस सुपर-ऐप को बैंक अलग करके एक यूनिट बनाना चाहता है। इस ऐप की वैल्यू 40 अरब डॉलर हो सकती है। एसबीआई ने 2017 में योनो प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था और इसकी शुरुआत से तीन साल के अंदर बैंक के प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट्स से पता चलता है कि इसका मुनाफ़ा कुछ सौ करोड़ में हो सकता है। बैंक फी इनकम, शुद्ध ब्याज इनकम पर बचत, प्रोडक्टिविटी गैन्स और डिजिटल होने के कारण कम लागत से मुनाफा कमा रहा है।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार के अनुसार योनो एक बहुत बेहतर प्लेटफॉर्म है, जो अच्छा मुनाफा कमा रही है। जबकि कंपनियां 10-20 अरब डॉलर का घाटा उठा रही है। इस आधार पर योनो की वैल्यू 40 अरब डॉलर पर की जानी चाहिए। कुमार के अनुसार प्लेटफ़ॉर्म को महत्व देने के लिए किसी स्वतंत्र एजेंसी को ये योनो की वैल्यू निकालने की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि योनो को एक अलग सब्सिडरी के रूप में अलग करना एक बहुत अच्छी संभावना है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसमें कोई शक नहीं है कि एसबीआई योनो प्लेटफॉर्म विश्व स्तरीय का है, लेकिन जब तक यह एसबीआई के नीचे है तब तक यह मूल्य वर्धक नहीं होगा। एसबीआई कार्ड्स पर गौर करें तो यह आज की सबसे महत्वपूर्ण एनबीएफसी में से एक है। इसलिए यदि एसबीआई योनो को एक सब्सिडरी कंपनी के रूप में अलग करने का फैसला ले तो मार्केट इसका मूल्य निर्धारित करेगा। एसबीआई के पास 49 करोड़ ग्राहक हैं। ये दैनिक आधार पर डिजिटल तरीके से 4 लाख लेनदेन करता है। इसकी 55 फीसदी लेनदेन वर्तमान में डिजिटल चैनल से होती हैं और इसमें से आधी योनो के जरिए की जाती हैं।
यस बैंक ने अपने डिजिटल चैनल का मूल्य लगभग 7 अरब डॉलर बताया था। पेटीएम दुनिया का दूसरा सबसे वैल्यू वाली फिनटेक है, जिसकी वैल्यूएशन 16 अरब डॉलर है। 2019 में जारी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में पेमेंट प्रोवाइडर फोनपे की वैल्यू 7 अरब डॉलर बताई गई थी, जबकि ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म पॉलिसी बाजार की वैल्यू इसके आगामी आईपीओ में 3.5 अरब डॉलर की हो सकती है।
योनो के 2.76 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। एसबीआई ने 20,000 करोड़ रुपये के पर्सनल लोन और 24,000 करोड़ रुपये के एग्री गोल्ड लोन इसी प्लेटफॉर्म के जरिए दिए हैं। होम लोन और एमएसएमई लोन के लिए 50 फीसदी लीड योनो से ही जनरेट हो रही है। योनो पर रोजाना 70,000 से अधिक ग्राहक जुड़ रहे हैं। योनो पर रोज 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दिया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान