नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को खास सुविधा दी है। आय दिन हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिए बैंक ने एक खास एटीएम कार्ड लाया है। अब आप अपना एसबीआई का नया एटीएम कार्ड घर बैठे एक्टिवेट कर सकते हैं। एसबीआई के ग्राहक अपने नए एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट कर सकेंगे। इसके लिए ग्राहक के पास एसबीआई नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहिए। तो अगर आप भी जानना चाहते है कि घर बैठे कैसे एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करना है तो यह रहा पूरा प्रोसेस एसबीआई हुंडई की इस कार पर दे रहा खास ऑफर ये भी पढ़ें
नया एटीएम कार्ड एक्टिवेट करने का तरीका
- एसबीआई के नए एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहक को सबसे बैंक की ऑफिशियल वेबसाइसट www.onlinesbi.com पर जाना होगा।
- एसबीआई की वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद 'e-Services' सेक्शन के अंदर 'ATM Card Services' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहां एक नया सेक्सशन खुलेगा। यहां आप किस खाते के लिए एटीएम कार्ड जारी किया गया है, उसका चयन करें।
- एक बार चुनाव के बाद आप अपना 16 अंकों वाला एटीएम कार्ड नंबर दो बार डालें और फिर उसके बाद 'Activate' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- खाते का प्रकार और ब्रांच का लोकेशन जैसे कुछ डिटेल वेरिफाई करें। सभी जानकारी देने के बाद फिर कन्फर्म ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हाई सिक्योरिटी पासवर्ड भेजेगा। इस पासवर्ड को भरने के बाद कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
- आपका नया एटीएम कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। आपको स्कीन पर एक मैसेज दिखेगा कि आपका एटीएम कार्ड सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो गया है।
- जानकारी दें कि एसबीआई के मुताबिक, नया एटीएम कार्ड एक्टिवेट करने के बाद ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव
हाल ही में एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान