नई दिल्ली, जून 20। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल आज बैंक की कई ऑनलाइन सेवाएं ठप्प रहेंगी। हालांकि ये सेवाएं पूरे ही दिन के लिए ठप्प नहीं रहेंगी, बल्कि कुछ समय तक ही बैंक की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी खुद बैंक की तरफ से दी गयी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई की जो ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी, उनमें इंटरनेट बैंकिंग, योनो योनो लाइट और यूपीआई शामिल हैं। ये सभी सर्विसेज अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इसकी वजह है मैंटेनेंस एक्टिविटीज। एसबीआई का ऑनलाइन सिस्टम आज एक बार फिर से मैंटेनेंस एक्टिविटीज के कारण कुछ समय के लिए बंद रहेगा।
एसबीआई ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि इसकी इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं 20 जून को करीब 40 मिनट तक अनुपलब्ध रहेंगी ताकि वह अपनी निर्धारित मैंटेनेंस एक्टिविटीज पर काम कर सके। बैंक ने सर्विसेज की उपलब्धता की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। बैंक ने कहा कि वे 20.06.2021 को 01:00 बजे से 01:40 बजे के बीच मैंटेनेंस एक्टिविटीज पर काम करेगा।
इससे पहले एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाएं 17 जून को कुछ घंटों के लिए अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रही थीं। इसी तरह पिछले कुछ हफ्तों में नियमित मैंटेनेंट के कारण बैंक की डिजिटल सेवाओं में कई बार रुकावटें आई हैं।
सिस्टम में रेगुलर मैंटेनेंस जरूरी है। यह बात गौर करने वाली है कि ये तय मैंटेनेंस आपके डिजिटल बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाती हैं। डिजिटल बैंकिंग को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए बैंकिंग खामियों को भी ठीक करता है।
नेटवर्क और रीच के मामले में एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसके पास 57,889 एटीएम वाला मजबूत नेटवर्क है। देश भर में इसकी 22,000 से अधिक शाखाएं हैं। एसबीआई ग्राहक एक दिन में नॉन-होम ब्रांच से चेक के जरिए सिर्फ 50 हजार रुपये तक ही निकाल सकते थे। अब इसी लिमिट को दोगुना कर 1 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा बचत खाता पासबुक के जरिए विदड्रॉल फॉर्म भर कर आप 25000 रु तक निकाल सकते हैं। ये लिमिट अभी तक सिर्फ 5000 रु थी। यह नियम होम और नॉन-होम ब्रांच से किए जाने वाले लेन-देन पर लागू होगा। किसी थर्ड पार्टी द्वारा नकद निकासी, जिस पर पहले रोक थी, केवल चेक द्वारा प्रति दिन 50,000 रुपये तक सीमित रहेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग