नई द‍िल्‍ली: स्‍टेट बैंक खाताधारकों के ल‍िए काफी अच्‍छी खबर है। एसबीआई ग्राहकों को अब कैश निकालने के लिए एटीएम तक भी जाने की जरूरत नहीं है। जी हां अब आपको छोटी जरूरतों के लिए कैश चाहिए तो किसी एटीएम मशीन तक जाने की जरूरत नहीं होगी। बल्‍कि अब आप अपने घर के पास के किराने की दुकान में जाकर कैश निकाल सकते हैं। दरअसल यह सुविधा केवल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्रेडिट या डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए है। आपको बता दें क्‍या है तरीका:

Advertisement

100 रु से 1,000 रु तक न‍िकाल सकते रोजाना

जानकारी के मुताब‍िक यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक, प्रीपेड कार्ड होल्डर्स को एसबीआई प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल पर उपलब्ध होगी। ज‍िसके जरि‍ये आप कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1,000 रुपये प्रति दिन प्रति कार्ड निकाल सकते हैं। अच्‍छी बात तो यह है कि मर्चेन्ट को कोई चार्ज नहीं देना होगा।
इसके लिए ट्रांजैक्शन का 1 फीसदी रकम चार्ज के रूप में देना होगा। वहीं आरबीआई के गाइडलाइन्स के मुताबिक, यह न्यूनतम 7.50 रुपये और अधिकतम 10 रुपये होगा।

Advertisement

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर म‍िलेगी अधिक जानकारी

वहीं आप अगर किसी मर्चेन्ट से कुछ खरीदारी नहीं करते हैं तो भी आप प्वाइंट ऑफ सेल की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। इससे मर्चेन्ट को हर रोज कैश बैंक ब्रांच में जमा करने की झंझट नहीं होगी। समय की भी बचत होगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

Advertisement

किराना स्टोर्स के जरिए न‍िकाल सकते कैश

बता दें कि कुछ माह पहले ही आरबीआई ने देश में एटीएम की घटती संख्या को देखते हुए एक समिति गठित की थी। इस समिति ने छोटे शहरों या सबअर्बन एरिया में दुकानदारों के जरिए कैश सप्लाई की सिफारिश की थी। समिति का मानना था कि खर्च बढ़ने की वजह से बैंक एटीएम बंद कर रहे हैं, ऐसे में किराना स्टोर्स के जरिए लोग कैश निकाल सकते हैं।