अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आपको कैश निकालने के लिए डेबिट कार्ड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे आप UPI ऐप की मदद से ATM से सीधे पैसे निकाल सकते हैं। यह सेवा डिजिटल बैंकिंग को और आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Advertisement

क्या है यह नई सुविधा?

SBI ने अब ग्राहकों को अपने ATM से UPI QR कोड स्कैन करके कैश निकालने की सुविधा दे दी है। यानी अब आप अपने स्मार्टफोन से किसी भी UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe या BHIM) के जरिए कैश ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते हैं। इस नई सुविधा से डेबिट कार्ड खो जाने या साथ न होने की चिंता खत्म हो गई है।

Advertisement

कैसे निकालें पैसे बिना कार्ड के?

इस सुविधा का इस्तेमाल बहुत ही आसान है। चलिए आपको बताते हैं इन तरीकों को फॉलो करके आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं।

सबसे पहले SBI ATM पर जाएं जो UPI QR कैश को सपोर्ट करता हो। ATM स्क्रीन पर 'UPI QR Cash' ऑप्शन को चुनें। उस रकम को दर्ज करें जिसे आप निकालना चाहते हैं। अब ATM स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा। अपने मोबाइल में कोई भी UPI ऐप खोलें और QR कोड स्कैन करें। UPI ऐप में पिन डालकर पेमेंट कन्फर्म करें। अब ATM से पैसा निकल जाएगा।

Advertisement

कुछ शर्तें भी हैं जरूरी

इस सुविधा के इस्तेमाल के साथ कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं। एक दिन में 10,000 रुपए तक ही निकाला जा सकता है। केवल 2 बार हर दिन इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। निकासी की राशि ₹100 के गुणा में होनी चाहिए। एक बार में कम से कम 100 रुपए निकाले जा सकते हैं।

Advertisement

ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा?

इस सुविधा से ग्राहकों को कई फायदे होंगे।

डेबिट कार्ड खोने या भूल जाने की स्थिति में भी पैसा निकाला जा सकेगा। ATM कार्ड क्लोनिंग या फ्रॉड के मामलों से सुरक्षा बढ़ेगी। पूरी प्रक्रिया तेज आसान और बिना छूए (contactless) होगी। डिजिटल बैंकिंग को अपनाने वालों के लिए यह सुविधा और भी उपयोगी है।

बैंक ने दी पूरी जानकारी

SBI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस सुविधा की जानकारी दी और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस भी साझा किया है। बैंक का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को अधिक डिजिटल और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव देना है।

Advertisement

बैंकिंग का भविष्य बन रही है UPI सुविधा

SBI की यह नई पहल न सिर्फ ग्राहकों के लिए सहूलियत लेकर आई है, बल्कि यह दिखाता है कि बैंकिंग सेक्टर तेजी से डिजिटल और स्मार्ट बन रहा है। आने वाले समय में ऐसी सुविधाएं आम हो जाएंगी, जिससे ग्राहक बिना किसी फिजिकल कार्ड के भी अपने बैंक खाते का आसानी से यूज कर पाएंगे।