नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की योनो ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल आज 2 दिसंबर को एसबीआई की योनो ऐप का इस्तेमाल करने में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई के कई ग्राहकों ने बुधवार को शिकायत की है कि बैंक की ऑनलाइन लेन-देन फेल हो रहे हैं। कुछ ग्राहकों ने कहा है कि वे एसबीआई के योनो ऐप में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं। लॉग-इन करने उन्हें स्क्रीन पर Error मैसज दिख रहा है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बैंक के ग्राहकों के सामने मंगलवार 1 दिसंबर से ही तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंगलवार से ही इसकी शिकायत करना भी शुरू कर दी थी। लेकिन ग्राहकों को अभी भी इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के ग्राहक ऑनलाइन पैस भी नहीं भेज पा रहे हैं। स्थिति ये है कि अन्य बैंकों के ग्राहकों को एसबीआई बैंक के ग्राहकों को ऑनलाइन पैसे भेजने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले पर बैंक ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
कई एसबीआई ग्राहकों ने शिकायत की है कि बैंक की मोबाइल एप्लिकेशन, योनो, एक एरर कोड 'M005' दिखा रहा है और इससे ऑनलाइन लेनदेन नहीं हो पा रही है। कुछ ही समय पहले 22 नवंबर को भी बैंक के सामने तकनीकी गड़बड़ी आई थी, जिससे ऑनलाइन लेनदेन नहीं हो पा रही थी। तब एसबीआई ने असुविधा पर खेद जताया था। एसबीआई ने सर्वर कनेक्टिविटी स्लो होने और जल्द से जल्द समस्या को हल करने की बात कही थी। बैंक ने अन्य डिजिटल चैनलों का उपयोग करने का सुझाव दिया था।
योनो ऐप एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग ऐप है, जिसे 24 नवंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। योनो बैंकिंग, लाइफस्टाइल, बीमा, निवेश और खरीदारी की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इस ऐप के इस्तेमाल करने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है।
इसके अलावा पिछले महीने एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को भी डिजिटल लेनदेन के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। क्योंकि बैंक के एक डेटा सेंटर में अप्रत्याशित रूप से नुकसान हुआ थआ। बैंक के एटीएम नेटवर्क के साथ-साथ एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपआई), क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर लेनदेन भी प्रभावित हुआ था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान