SBI Credit Card New Rules: 1क्रेडिट कार्ड यूज करने के कई सारे फायदे होते हैं और सबसे बड़ा फायदा होता है कि ये ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट देता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। अब 1 दिसंबर से SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। आइए इसके बारे में आपको सारी जानकारी देते हैं।
1 दिसंबर से बदलेगा रिवॉर्ड प्वाइंट से जुड़ा ये नियम
अगर आप भी अपने घरेलू खर्च के अलावा डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन के लिए सरकारी बैंक SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1 दिसंबर से इसपर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलने बंद हो जाएंगे। एसबीआई कार्ड की वेबसाइट के मुताबिक, 1 दिसंबर, 2024 से उसके की क्रेडिट कार्ड्स डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं देगी।
यूटिलिटी बिल पेमेंट पर चार्जेस
इसके अलावा यूटिलिटी बिल पेमेंट पर चार्जेस की बात करें तो अगर आप एक स्टेटमेंट साइकिल में 50,000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल का भुगतान करते हैं, तो 1% अतिरिक्त चार्ज लागू होगा। हालांकि, इससे कम राशि के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यह नए बदलाव बिजली, पानी, गैस और इसी तरह की अन्य सेवाओं के भुगतान को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, एसबीआई कार्ड ने पहले सितंबर 2024 में नए क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड और क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड प्राइम जारी करना बंद करने की घोषणा की थी। यह निर्णय 28 सितंबर, 2024 को प्रभावी हुआ, हालांकि जिन व्यक्तियों के पास पहले से ही ये कार्ड हैं, वे बिना किसी रुकावट के उनका उपयोग जारी रख सकते हैं।
ये परिवर्तन यूटिलिटी भुगतान फीस और रिवॉर्ड पॉइंट्स के संबंध में एसबीआई कार्ड की नीतियों में एक जरूरी बदलाव को दर्शाते हैं, खासकर डिजिटल गेमिंग लेनदेन के लिए है । एसबीआई कार्ड धारकों को इन समायोजनों के लिए तैयार रहना चाहिए, जो दिसंबर 2024 में प्रभावी होंगे, अपने पेमेंट और रिवॉर्ड प्वाइंट का पुनर्मूल्यांकन करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इन नई नीतियों के अनुरूप बने रहें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान