नई दिल्ली: एसबीआई कार्ड्स को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के क्रेडिट कार्ड यूनिट एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की हरी झंडी मिल गई है। कंपनी ने नवंबर में आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष आवेदन किया था। कंपनी के आवेदन को सेबी की हरी झंडी मिल गई है। किसी भी कंपनी को आईपीओ, एफपीओ और राइट इश्यू के लिए सेबी की मंजूरी की जरूरत पड़ती है। मसौदा दस्तावेज के मुताबिक एसबीआई कार्ड्स ऑफर फॉर सेल के जरिए 130,526,798 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी। SBI : चोरी होने पर ऐसे ब्लॉक कराएं ATM कार्ड, आसान है तरीका ये भी पढ़ें
भारत की दूसरी बड़ी क्रेडिट कार्ड इश्यूइंग कंपनी
मालूम हो कि एसबीआई कार्ड्स में भारतीय स्टेट बैंक की हिस्सेदारी 76 फीसद है। शेष हिस्सेदारी कार्लाइल समूह के पास है। बाजार सूत्रों के मुताबिक आईपीओ का आकार 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। एसबीआई कार्ड्स भारत की दूसरी बड़ी क्रेडिट कार्ड इश्यूइंग कंपनी है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भारत में 18 फीसद के आसपास है। इससे पहले एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा था कि आने वाले कुछ महीनों में एसबीआई कार्ड्स आईपीओ लाएगी।
देश के 100 से अधिक शहरों में शाखाएं
एसबीआई कार्ड्स ने 1998 में क्रेडिट कार्ड जगत में प्रवेश किया था। 1999 में एक लाख लोगों ने एसबीआई का कार्ड ले लिया था। कंपनी का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है। कंपनी की देश में 100 से अधिक शहरों में शाखाएं हैं। कंपनी फिलहाल 90 लाख कार्ड बेस के साथ क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में दूसरे स्थान पर है।
मुकेश ट्रेंड लाइफस्टाइल को भी मिली आईपीओ लाने की मंजूरी
एसबीआई कार्ड्स के लिए मुकेश ट्रेंड लाइफस्टाइल को भी आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। अहमदाबाद स्थित यह कंपनी एक करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आईपीओ लाएगी। कंपनी 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू के साथ आईपीओ लाएगी। कंपनी के आईपीओ का आकार 70 करोड़ रुपये से 90 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका