SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही जो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई है। इसके नतीजे को जारी कर दिया है। इस अवधि में एसबीआई का जो मुनाफा है। यह वार्षिक आधार पर 68.5 प्रतिशत बढ़ा है और यह मुनाफा 14205 करोड़ रुपए पर रहा है। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह जो मुनाफा था। यह 8,431.9 करोड़ रुपए पर रहा था।

Advertisement

ब्याज की आय 38,068.8 करोड़ रुपए पर रही है

एसबीआई की तीसरी तिमाही जो 31 दिसंबर को खत्म हुई है। इसकी ब्याज की आय 38,068.8 करोड़ रुपए पर रही है। बैंक की जो ब्याज की आयु है। इसमें 24.1 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक की जो ब्याज आय है। यह 30,687.4 करोड़ रुपए रही थी।

Advertisement
एसबीआई का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर घटा है

एसबीआई का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 3.52 प्रतिशत से घटकर 3.14 प्रतिशत पर रहा है। वहीं, बैंक का नेट एनपीए 0.80 प्रतिशत से घटकर 0.77 प्रतिशाग पर रहा है। वहीं, इसको अगर हम रूपये में देखते है, तो फिर एसबीआई की वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही जो 31 दिसंबर को खत्म हुई है। इसमें एसबीआई का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर घटा है और यह 1.06 लाख करोड़ रूपये से घटकर 98,346 करोड़ रुपए पर और नेट एनपीए 23,572 करोड़ रुपए से घटकर 23,484 करोड़ रुपए पर रहा है।

SBI : बदल दिए credit card से जुड़े नियम, आप यूज करते हैं तो जरूर जानिए | Good Returns
एसबीआई का तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग बढ़ा है

एसबीआई का तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग बढ़ा है और यह 3,039 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,761 करोड़ रुपए पर आ गई है। वहीं, अगर हम इसको वार्षिक आधार पर देखते है, तो फिर यह प्रोविजनिंग 6,974 करोड़ रुपये पर रही थी।

एसबीआई की एनआईएम तिमाही दर तिमाही आधार पर बढ़ी है

एसबीआई की एनआईएम तिमाही दर तिमाही आधार पर बढ़ी है। यह 3.32 प्रतिशत से बढ़कर 3.50 प्रतिशत पर रहा है। जबकि लोन ग्रोथ भी वार्षिक आधार पर बढ़ी है और यहां 17.6 प्रतिशत पर रहा है। वही, अगर हम तिमाही आधार पर बात करें, तो यह 3.2 प्रतिशत पर रहा है। वही, एसबीआई का नए एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 2,441 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,209 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।