नई दिल्ली, अगस्त 5। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बहुत बड़ा अलर्ट जारी किया है। दरअसल एसबीआई ने एक बार फिर से टेक्निकल मैनटेनेंस का ऐलान किया है, जिसके कारण एसबीआई ग्राहक इसकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट और योनो बिजनेस शामिल हैं। एसबीआई ने ट्वीट के जरिए ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे थोड़ी दिक्कत का सामना करें ताकि और बेहतर सर्विस प्रोवाइड की जा सके। आगे जानिए कब आएगी एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत।
एसबीआई ने ट्वीट किया कि बैंक 6 अगस्त को रात 22.45 बजे से 7 अगस्त की रात में ही 1.15 बजे तक (150 मिनट) के बीच मैनटेनेंस एक्टिविटीज करेगा। इस दौरान यानी 150 मिनटों के लिए ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं में अस्थायी तौर पर आने वाली अड़चन के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, ताकि एसबीआई ग्राहक बिना किसी समस्या का सामना किए अपने लेनदेन को इसी हिसाब से निर्धारित कर सकें।
इससे पहले, एसबीआई ने पिछले महीने भी मैनटेनेंस ब्रेक के लिए अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया था। 16 जुलाई और 17 जुलाई को कुछ घंटों के लिए बैंक की डिजिटल सेवाएं अनुपलब्ध रही थीं। एसबीआई ग्राहकों के लिए जरूरी है कि मैनटेनेंस वर्क के दौरान कोई भी डिजिटल लेन-देन न करें। इस समय के पहले या बाद में आपको डिजिटल लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
एसबीआई ने ग्राहको को अपने कर्मचारियों की शिकायत का तरीका बताया है। है। एसबीआई की किसी शाखा में कोई भी कर्मचारी बुरा व्यवहार करे तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को तीन तरीके बताए हैं, जिनके जरिए वे बैंक के कर्मचारियों की शिकायत कर सकते हैं। कर्मचारियों की शिकायत करने के लिए आपको कहीं आने-जाने की भी जरूरत नहीं।
एसबीआई ग्राहक बैंक के किसी कर्मचारी की शिकायत दर्ज कराना चाहे तो इस लिंक (https://crcf.sbi.co.in/ccf/) पर जाए और Existing customers/General Banking/Branch Related कैटेगरी के तहत एक शिकायत दर्ज कर दे। एसबीआई की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार इस शिकायत पर इसकी संबंधित टीम ध्यान देगी। आप कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैंक की तरफ से जो टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है वो है 1800-11-2211, 1800-425-3800 और 080-26599990। इन नंबरों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।
बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जिनमें इसने रिकॉर्ड 6504 करोड़ रु का मुनाफा कमाया है। ये इसका अब तक किसी भी तिमाही में कमाया गया सर्वाधिक मुनाफा है। पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में बैंक के मुनाफे में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 4,189.34 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। बैंक का मुनाफा जानकारों के अनुमान से भी अधिक रहा। इसके लिए 6,374.5 करोड़ रु के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान