SBI Bank Holiday: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। 23 मई, 2026 से बैंक की ब्रांचें छह दिनों तक बंद रह सकती हैं। SBI की ब्रांचें छह दिनों तक बंद रह सकती हैं, जिसकी वजह वीकेंड, प्रस्तावित दो-दिन की हड़ताल और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से ईद-उल-अजहा (बकरी ईद) के लिए घोषित दो-दिन की छुट्टी है। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में बैंक बकरी ईद के मौके पर दो दिनों तक बंद रहेंगे।

Advertisement

कब से कब तक बंद रहेगी बैंक?

SBI बैंक की शाखाएं 23 मई और 24 मई को बंद रहेंगी, क्योंकि 23 मई शनिवार है और 24 मई रविवार। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा SBI स्टाफ फेडरेशन ने 25-26 मई (सोमवार और मंगलवार), 2026 को एक प्रस्तावित हड़ताल की सूचना दी है। यह हड़ताल भर्ती और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड मैनेजरों के चयन जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए बुलाई गई है।

Advertisement

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन, जो पूरे देश में SBI के कर्मचारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है, ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग, SBI में वेतन-भत्तों में समानता के मुद्दे, करियर में प्रगति की योजना की समीक्षा, HRMS और कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले अन्य मुद्दों पर भी चिंता जताई है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद दो अलग-अलग दिनों पर मनाई जाएगी। RBI ने भी इस त्योहार के लिए दो छुट्टियां तय की हैं। भारत के ज्यादातर हिस्सों में, SBI समेत सभी बैंक 27 मई को बकरीद के मौके पर बंद रहेंगे। हालांकि, भारत के कुछ हिस्सों में बैंक 28 मई को बंद रहेंगे। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में, बकरीद के मौके पर 27 और 28 मई को बैंकों की छुट्टी रहेगी।