नयी दिल्ली। जैसा कि आप जानते होंगे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) बैंकों या एनबीएफसी की तरफ से ऑफर किया जाने वाला एक फाइनेंशियल उपकरण है, जिस पर निवेशकों को नियमित बचत खाते की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। ये ब्याज तय की गई मैच्योरिटी अवधि तक मिलता रहता है। किसी एफडी के लिए अलग खाता बनाने की जरूरत हो भी सकती है और नहीं भी। कुछ बैंक एफडी धारकों को कुछ अतिरिक्त सेवाएं भी देते हैं, जिनमें एफडी पर लोन शामिल है। हालांकि जहांतक रिटर्न का सवाल है तो पिछली कुछ तिमाहियों में एफडी ब्याज दरें गिरी हैं। इससे कुछ निवेशकों के लिए एफडी बहुत बेहतर विकल्प नहीं रह गया है। मगर फिर भी आप बैंकों की तुलना करके अधिक ब्याज दर हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ प्रमुख बैंकों की ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई इस समय 7 दिनों से 45 दिनों के बीच एफडी पर 2.9 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं एसबीआई में 46 दिनों से 179 दिनों की एफडी पर 3.9 प्रतिशत, 180 दिनों से 1 साल से कम तक पर 4.4 प्रतिशत और 1 साल से 3 साल तक की मैच्योरिटी अवधि पर एसबीआई में 5.1 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। 3 साल से 5 साल से कम अवधि वाली एफडी आपको 5.3 प्रतिशत और 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर 5.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। जहां तक सीनियर सिटीजेन का सवाल है तो एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों में आधा फीसदी अधिक ब्याज दर ऑफर करता है।
एक्सिस बैंक ने 21 अगस्त से ही एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। 2 साल से 10 साल तक वाली एफडी एक्सिस बैंक 5.50 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर करता है। एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की विभिन्न अवधियों के लिए एफडी की पेशकश करता है। एक्सिस बैंक द्वारा हाल ही में की गई एफडी ब्याज दरों में कटौती से 7 से 29 दिनों के बीच की एफडी पर 2.50 प्रतिशत, 30 से 45 दिनों के बीच 3 प्रतिशत, 46 दिनों से 3 महीने से कम तक पर 3.25 प्रतिशत और 3 महीने से 6 महीने से कम तक पर 4.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक 1 साल से लेकर 18 महीनों से कम की एफडी पर 5.15 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
केनरा बैंक भी एफडी पर ठीक-ठाक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यहां 7-45 दिनों की एफडी पर 3 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक 46-90 दिन, 91 दिन से 179 दिन और 180 दिन से 1 वर्ष तक पर क्रमश: 4, 4.05 और 4.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 1 से 3 साल तक की एफडी पर केनरा बैंक 5.35 प्रतिशत देता है। 3 से 10 साल की अवधि वाली एफडी के लिए बैंक 5.3 प्रतिशत ब्याज देगा देता है। ये ब्याज दरें 7 अगस्त से प्रभावी हो चुकी हैं।
आईसीआईसीआई बैंक 7-29 दिनों की एफडी पर 2.5 प्रतिशत, 30-90 दिनों तक पर 3 प्रतिशत, 91-184 दिनों तक पर 4 प्रतिशत, 185 दिन से 289 दिनों तक पर 4.4 प्रतिशत और 290 दिन 1 वर्ष की एफडी पर 4.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। बैंक 1 साल से 18 महीनों पर 5 प्रतिशत और 18 महीने से 3 साल साल तक की एफडी पर 5.10 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक में आपको 3 से 5 साल तक पर 5.35 प्रतिशत और 5 से 10 साल तक पर 5.50 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों पर आधा फीसदी ब्याज दर अधिक ऑफर करता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान