नयी दिल्ली। एसबीआई अपने ग्राहकों को सात तरह के एटीएम-सह-डेबिट कार्ड ऑफर करता है। इन एटीएम-डेबिट कार्ड में क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्ड, ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड और प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड शामिल हैं। मगर एसबीआई के इन एटीएम कार्ड ग्राहकों के लिए कैश निकालने की लिमिट तय की गयी है। इससे ज्यादा नकदी निकालने या अधिक लेन-देन पर एसबीआई के ग्राहकों को शुल्क चुकाना पड़ सकता है, जो कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। जैसे एसबीआई क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्ड पर कैश निकालने की सीमा 20,000 रुपये है। वहीं बैंक इस कार्ड को जारी करने पर को शुल्क नहीं वसूलता। मगर कार्ड का वार्षिक रखरखाव शुल्क 125 रुपये और जीएसटी है। जबकि कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क 300 रुपये + जीएसटी है। बैंक ने एटीएम-सह-डेबिट कार्ड जारी करने जैसी सेवाओं के लिए कुछ शुल्क भी निर्धारित किए हैं। हाल ही में एसबीआई ने अपने एटीएम से कैश निकालने के नियमों में भी बदलाव किये हैं। आइए एक नजर डालते हैं एसबीआई डेबिट कार्ड, इससे लेन-देन से जुड़े नियमों और एटीएम कैश निकासी की सीमा पर।

Advertisement

अलग-अलग कार्ड पर अलग हैं चार्ज
एसबीआई ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड पर नकदी निकालने की लिमिट 40,000 रुपये है। बैंक इस कार्ड को जारी करने पर भी कोई शुल्क नहीं लेता। कार्ड का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये के साथ जीएसटी है। जबकि कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क 300 रुपये + जीएसटी है। एसबीआई गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सामान खरीदने, ऑनलाइन भुगतान और भारत के साथ-साथ दुनिया भर में नकदी निकालने के लिए किया जा सकता है। इसकी कैश निकालने की सीमा 50,000 रुपये और इश्यू चार्ज जीएसटी के साथ 100 रुपये है। वहीं कार्ड का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये के साथ जीएसटी है। जबकि कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क 300 रुपये + जीएसटी है। एसबीआई प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड का उपयोग भारत के बाहर भी किया जा सकता है। इसकी नकदी निकासी सीमा 1.10 लाख रुपये है। इस कार्ड का इश्यू चार्ज जीएसटी के साथ 100 रुपये, वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये के साथ जीएसटी और कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क 300 रुपये + जीएसटी है।

Advertisement

और भी हैं एसबीआई के कार्ड ऑफर
एसबीआईइनटच टैप और गो डेबिट कार्ड एक बहुउद्देश्यीय अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड है, जिसमें नकदी निकालने की लिमिट 40,000 रुपये है। बैंक इस कार्ड को जारी करने पर भी कोई शुल्क नहीं लेता। कार्ड का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये और जीएसटी तथा कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क 300 रुपये + जीएसटी है। इसके अलावा एसबीआई मुंबई मेट्रो कॉम्बो कार्ड की कैश निकालने की सीमा 40,000 रुपये और इश्यू चार्ज 100 रुपये है। यह मुंबई मेट्रो स्टेशनों पर भुगतान-सह-एक्सेस कार्ड की तरह काम करता है, इसलिए इसमें 50 रुपये अलग से मिलते हैं। कार्ड का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये के साथ जीएसटी है। जबकि कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क 300 रुपये + जीएसटी है। एसबीआई माई कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड की नकदी निकासी सीमा 40,000 रुपये है। इस कार्ड का इश्यू चार्ज जीएसटी के साथ 250 रुपये, वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये के साथ जीएसटी है, मगर कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क शून्य है।

Advertisement

यह भी पढ़ें - भारत में शहरी बेरोजगारी घटी, पिछले एक साल में हुई सबसे कम