नयी दिल्ली। पहले के मुकाबले अब देश में ज्यादा लोग निवेश करते हैं। निवेश के ऑप्शन भी अब पहले की तुलना में बहुत ज्यादा हैं। पहले अक्सर लोग एफडी में ही निवेश करना पसंद करते थे। मगर अब लोगों को ज्यादा से ज्यादा विकल्पों की जानकारी हो गयी है, जिससे निवेश के कई रास्ते खुल गए हैं। निवेश ऑप्शनों में भी ये सुविधा मिलती है कि आप फिक्स्ड इनकम के लिए निवेश कर रहे हैं या फिर एक बड़ा फंड बनाने के लिए। यदि आप फिक्स्ड मासिक इनकम के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक बेस्ट ऑप्शन के बारे में बताएंगे। यहां पैसा लगा कर आपको हर महीने 10000 रु की इनकम होगी। जानते हैं कि स्कीम की डिटेल।
हम बात कर रहे हैं कि एसबीआई की एन्युटी स्कीम के बारे में। इस योजना में एक तय समय बाद आपको ब्याज आय प्राप्त होती है। ये ब्याज आपको हर महीने दिया जाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार 36, 60, 84 और 120 महीनों के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एसबीआई भारत का सबसे बड़ा और सरकारी बैंक है। इसलि आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा।
एसबीआई की एन्युटी स्कीम में आपको उतनी ही ब्याज दर ऑफर की जाएगी जितनी बैंक की एफडी पर ब्याज दर है। वर्तमान में एसबीआई पांच से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर करता है। तीन से पांच साल से कम की अवधि पर एसबीआई में 5.30 फीसदी की ब्याज दर मिलती है। एफडी की ही तरह एसबीआई की एन्युटी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है।
अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की मासिक आय चाहते है इस स्कीम में आपको 5,07,964 रु जमा करने होंगे। जमा की गई राशि पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर से हिसाब से रिटर्न मिलेगा, जो हर महीने करीब 10,000 रुपये होता है। देखा जाए तो यदि आप 5 लाख रु या इससे ज्यादा निवेश करना चाहते हैं तो आपको ये स्कीम बहुत शानदार है।
एन्युटी स्कीम में एसबीआई के स्टाफ और एसबीआई पेंशनर्स को लागू ब्याज दर से 1 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। ध्यान रहे कि जो भी ब्याज मिलेगा बैंक उस पर टीडीएस काटेगा। निवेश के लिहाज से एसबीआई एन्युटी स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के सबसे बेहतर है, क्योंकि बहुत से सीनियर सिटीजन ब्याज इनकम पर आश्रित होते हैं।
एसबीआई की इस योजना के साथ एक नॉमिनेशन सुविधा भी प्रदान करता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार विशेष मामलों पर आपके जमा बैलेंस का 75 प्रतिशत तक ओवरड्राफ्ट या लोन भी मिल सकता है। लोन मिलने के बाद आगे की एन्युटी पेमेंट केवल लोन खाते में ही जमा की जाती है। इसी तरह एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में एक प्रीमियम देकर हर महीने 5 हजार रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी प्लान है। आपको ये पेंशन पूरी जिंदगी मिलेगी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका