नयी दिल्ली। कोरोना काल में करोड़ों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा। हालात सुधरने के बाद बहुत से लोगों को फिर से नौकरी मिल गई, मगर अभी भी बेरोजगारों की बड़ी संख्या मौजूद है। इस बीच 2 बैंक नौकरी का मौका लेकर आए हैं। इनमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई और देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पीएनबी शामिल है। इन दोनों बैंकों ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो यहां हाथ आजमा सकते हैं।

Advertisement

एसबीआई में मैनेजर बनने का मौका

पहले एसबीआई के बारे में जानते हैं, जिसने मैनेजर पद तक के लिए भर्तियां निकाली हैं। बैंक में कुल 32 भर्तियां की जाएंगी। जबकि चुने गए लोगों की सैलेरी 42,020 रु से 51,490 रु तक होगी। ध्यान रहे कि बैंक मुंबई और बैंगलोर के ही मैनेजर लेवल पर भर्ती कर रहा है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास 11 जनवरी तक का मौका है।

Advertisement
एसबीआई में और भी मौके

एसबीआई और भी बहुत से पदों पर भर्तियां कर रहा है। इनमें प्रबंधक (मार्केटिंग), उप प्रबंधक (मार्केटिंग), प्रबंधक (लोन प्रोसेस), सहायक प्रबंधक (सिस्टम), उप प्रबंधक (सिस्टम), प्रबंधक (नेटवर्क सुरक्षा विशेषज्ञ), प्रबंधक (नेटवर्क राउटिंग एंड स्विचिंग स्पेशलिस्ट), सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक), उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक), आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ, परियोजना प्रबंधक, एप्लीकेशन आर्किटेक्ट, टेक्निकल लीड, उप प्रबंधक (आंतरिक ऑडिट) और फायर इंजीनियर शामिल हैं। इन पदों के लिए 11 जनवरी तक sbi.co.in/careers पर आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क कितना

एसबीआई में जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रु का आवेदन चुकाना होगा। मगर आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। 

पीएनबी में भी मौके

पंजाब नेशनल बैंक ने भी दो पदों के लिए भर्तियों का ऐलान किया है। इनमें क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर शामिल है। इन दोनों पदों के लिए बैंक लगभग 3500 भर्तियां करेगा। इस मामले में बैंक ने एक अधिसूचना जारी की और 5 जनवरी 2021 को भर्तियों की घोषणा की है।

आईडीबीआई बैंक में आवेदन का आखिरी दिन

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के लिए भर्तियों का ऐलान किया था, जिनके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। बैंक मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और जनरल मैनेजर जैसे पदों पर 134 लोगों को नियुक्ति करेगा। इस बैंक में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार किया जाएगा। ज्यादा जानकारी आप दिए जा रहे लिंक (https://www.idbibank.in/pdf/careers/DetailedAdvertisementSpecialists2020-21.pdf) पर कर सकते हैं।