Savings: आर्थिक अस्थिरता के वजह से पैसे की बचत करना और वित्तीय स्थिरता को हासिल करना काफी कठिन हो सकता है। हालाकि, अगर आप सही वित्तीय योजना और डिसीप्लिन्ड सेविंग की आदत का पालन करते हैं, तो फिर आप एक बेहतरीन बचत कर सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

आपको अपनी आय और व्यय पर नजर बनाएं रखना चाहिए। इसके लिए आपको मासिक बजट बनाकर इसकी शुरुआत करनी चाहिए। आपको उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को समझना चाहिए। जहां आप बेफिजूल के खर्चों में कटौती कर सकते है।

Advertisement

आपको अपने चेकिंग खाते से हर महीने एक निश्चित अमाउंट को सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर के लिए ऑटो पे को सेट करना चाहिए। अगर आप बचत को ऑटो मेट करते हैं, तो फिर इससे आपको निरंतरता सुनिश्चित होती है। इससे खर्च कम होता है।

आपको अपने बचत के लिए ज्यादा पैसे को बचाना हैं इसके लिए आपको सबसे पहले क्रेडिट कार्ड बिल जैसे उच्च-ब्याज वाले लोन को निपटान करना चाहिए। आपको अपने फाइनेंशियल बोझ को कम करना चाहिए। इसके लिए आपको लोन को अदा करने को प्राथमिकता देना चाहिए। जिससे लोन आपके बचत के टारगेट में बाधा न बने।

Advertisement

अगर हम बात करें कि कितनी बचत करें तो फिर इसके लिए आपको एक आइडियल राशि तय करने के लिए आय, खर्च और फ्यूचर के लिए फाइनेंशियल लक्ष्य जैसे कई सारे कारक पर विचार करना बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही आप अपने जीवन यापन करने के खर्च के 3 महीने से 6 महीने के बराबर एक इमरजेंसी फंड बनाएं। यह फंड आपको नौकरी छुटने या किसी अन्य स्थिति में आपकी सहायता करेगा।

Advertisement

आपको खर्च कम करना चाहिए और अपनी आय बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आपको बेफिजूल खर्च को कम करना चाहिए और बचत के लिए अधिक रहा खाली करने के तरीकों को तलाश करनी चाहिए। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको साइड जॉब या फ्रीलांसिंग के जरिए से अपनी आय बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।