Sasta Ghar Yojana Apply Process: अगर आप अपने सपनों का घर ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। आपको 6 लाख से कम कीमत पर घर मिल जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि किस एरिया में आपको ये घर मिलेगा और इतने कम पैसों में मिलना कैसे मुमकिन है, तो आपको बता दें कि सस्ता घर योजना की मदद से आपको किफायती कीमत पर घर मिल सकता है। न्यूज 24 के अनुसार, प्रतीक ग्रुप ने आवास घर योजना को शुरू किया है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

6 लाख रुपये से कम में मिलेगा फ्लैट

इस स्कीम के तहत आपको फ्लैटों की कीमत 5.35 लाख और 12.58 लाख तक रखी गई है। ये प्रोजेक्ट गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में लाया गया है। 125 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे सस्ते घर दिए जाएंगे। इन घरों की शुरुआती कीमत 5.35 से 12.5 लाख है। 5.35 लाख रुपये के फ्लैट ईडब्ल्यूएस के लिए हैं, वहीं, एलआईजी के लिए इसकी कीमत 12.58 लाख रुपये रहेगी। इसमें ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जाएंगी।

Advertisement

इस योजना से मिलेंगे ये सभी फायदे

इन फ्लैट बुकिंग के दौरान आपको टू व्हीलर पार्किंग का एरिया मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए अलग जगह मिलेगी। इसके अलावा आसपास स्कूल, अस्पताल और मार्केट की सुविधाएं भी मिल जाएंगी। जहां पर फ्लैट निर्धारित किए गए हैं उस एरिया की दिल्ली से कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। इससे आपको सफर के दौरान अधिक परेशानी नहीं होगी।

Advertisement

सस्ता घर योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सस्ता घर योजना के लिए अगर आप अप्लाई करने जा रहे हैं तो इसमें आपको अप्लाई करने के लिए 18 नवंबर तक मौका मिल रहा है। इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले प्रतीक ग्रुप की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद Unlock Your Dream Home Today नाम का एक सेक्शन दिखाई देगा। इसमें कुछ कॉलम दिए गए होंगे।
  • इन सभी में आपको सारी जानकारी भरनी होगी। फिर सबसे आपको इसमें अपना पूरा नाम भरना होगा। इसके बाद ईमेल एड्रेस फिर फोन नंबर भरना होगा।
  • इसके बाद एक ऑप्शन दिखेगा जो आई एम इंटरेस्टेड के नाम से होगा, उसमें बाईंग ए होम को सेलेक्ट करें। सब्मिट करने के बाद आपकी जानकारी सेव हो जाएगी।
  • यहां पर आप अपने बजट के मुताबिक घर चुन सकते हैं। यहां पर आप फोन करके भी स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित परिवारों के लिए आशा की किरण के रूप में कार्य करता है, जो उन्हें अपने बजट के भीतर हाई क्वालिटी वाले फ्लैट खरीदने का ऑप्शन प्रदान करता है। यह पहल एक स्थायी और सुरक्षित निवास हासिल करने की दिशा में एक कदम है, जो इसे घर के मालिक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक आदर्श ऑप्शन बनाता है। अगर आप या आपका कोई परिचित नए घर खरीदने के अवसर की तलाश में है, तो अभी समय है कि आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। सस्ता घर योजना के अलावा सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना को भी चलाया जा रहा है। जिससे कई सारे लोगों को अभी तक अपना घर मिला है।