Sanstar IPO Listing: शेयर बाजार में शुक्रवार को नए स्टॉक की एंट्री हुई है. स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Sanstar Ltd का शेयर NSE पर 109 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 95 रुपए प्रति शेयर रहा. यानी लिस्टिंग 14.74% प्रीमियम पर हुआ. BSE पर शेयर 106.40 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ. पब्लिक इश्यू 19 जुलाई से 23 जुलाई तक ओपन रहा, जोकि अंतिम दिन करीब 83 गुना भरकर बंद हुआ था.
Sanstar ने 510 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया. इसके लिए 5.37 करोड़ शेयर जारी किए गए थे. लिस्टिंग के बाद शेयर में और तेजी देखने को मिल रही है. सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर BSE पर 112.02 रुपए केो भाव पर कारोबार कर रहा है.
Sanstar IPO की अहम बातें
स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी का IPO इसी हफ्ते शुक्रवार से खुलेगा. इसके लिए प्राइस बैंड 90 से 95 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. इश्यू में OFS के जरिए कंपनी 113 करोड़ रुपए जुटाएगी, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए 397 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. IPO के बाद शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगा. एक्सचेंज पर शेयर की लिस्टिंग 26 जुलाई को होगी.
Sanstar IPO से जुड़ी खास बातें
19 से 23 जुलाई तक खुला
इश्यू प्राइस: 95 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 150 शेयर
इश्यू साइज: 510 करोड़ रुपए
Sanstar का क्या है कारोबार?
Sanstar, अहमदाबाद बेस्ड कंपनी है, जिको लिक्विड ग्लूकोज, ड्राइड ग्लूकोज सॉलिड, माल्टोडेक्सट्रिन, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, नेटिव मेज स्टार्च, मॉडिफाइड मेज स्टार्च जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इसके अलावा कंपनी को-प्रोडक्ट्स में जर्म्स, ग्लूटेन, फाइबर और मेज स्टीप लिकर जैसे प्रोडक्ट्स की एक रेंज तैयार करती है.
उनके स्पेशलिटी प्रोडक्ट और इन्ग्रेडियंट सॉल्यूशन्स फूड के टेस्ट, टेक्सचर और न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया के 49 देशों में एक्सपोर्ट होता है. जबकि भारत में 22 राज्यों में प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करती है.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति