नयी दिल्ली। दुनिया में बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है। मगर यदि इनमें से कोई चीज आम आदमी को मिल जाए तो वो अमीर बन सकता है। इन्हीं में से एक है चंदन का पौधा। चंदन का पौधा पूरी दुनिया का सबसे महंगा पौधा माना जाता है। भारत में चंदन की कीमत बहुत अधिक है। चंदन का इस्तेमाल बेहद खास चीजों में होता है, जिनमें पूजा और हवन आदि शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चंदन हमारे देश के बहुत कम हिस्सों में उगाया जाता है। मगर यदि आप एक पेड़ भी लगा लें तो 5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। यदि आप एक एकड़ में चंदन के पौधे लगा लें तो 30 करोड़ रु तक की कमाई की जा सकती है।
सबसे पहले जान लीजिए कि चंदन के पौधे को तैयार होने में लगभग 12 साल लग जाते हैं। यदि आप 1 पौधा लगाएं तो कमाई होगी 5-6 लाख रुपये। मगर 1 एकड़ में लगाए जा सकते हैं ऐसे 600 पौधे। अब अगर आपको एक पौधे से 5 लाख रु भी मिले तो 12 साल बाद आपके हाथ में आएंगे पूरे 30 करोड़ रु। 12 सालों में आपकी वार्षिक कमाई होगी 2.5 करोड़ रु। यानी करीब 20 लाख रु प्रति माह।
यदि आप खेत में चंदन का पौधा लगाना चाहते हैं तो उनकी सीडलिंग करनी होगी। ये एक काफी खर्चीला मगर जरूरी प्रोसेस होता है। वैसे आपको चंदन का एक पौधा 500 रु तक में मिल जाएगा। एक चीज और ध्यान रखने वाली है कि चंदन के साथ एक और पौधे की खेती जरूरी होती है और वो है होस्ट। यदि होस्ट न रहा तो चंदन भी नहीं रहेगा। खेत में चंदन उगाने के लिए होस्ट जरूरी है।
अच्छी बात ये है कि चंदन के पौधे के लिए आपको अधिक पानी नहीं चाहिए होगा। मगर ये ध्यान रहे कि आपको इसे पानी से बचाना भी है। असल में खेत में पानी रुकना नहीं चाहिए। वरना पौधे खराब हो जाएंगे। आपको जानकर शायद हैरानी होगी, मगर सरकार खुद चंदन के पौधे बेचती है। कोई प्राइवेट फर्म चंदन नहीं बेचती। यहां तक कि चंदन के प्राइवेट निर्यात पर भी रोक है। आप चंदन की खेती को कर सकते हैं, मगर निर्यात (लकड़ी का) सरकार ही कर सकती है।
चंदन का इस्तेमाल पूजा और हवन आदि के अलावा खुशबू वाले तेल और कई आयुर्वेदिक उत्पादों में किया जाता है। यहां तक कि सौंदर्य उत्पाद बनाने वाले भी चंदन का इस्तेमाल करते हैं। यदि आपके मन में चंदन का पौधा लगाने के लिए सही समय को लेकर सवाल हो तो बता दें कि ये पौधा साल के किसी भी समय लगाया जा सकता है।
आप खेत में चंदन के साथ साथ कोई और फसल भी उगा सकते हैं। चंदन और अन्य फसल के बीच 20 फीट की दूरी रखें। मगर गन्ना या चावल चंदन के साथ नहीं उगाये जा सकते, क्योंकि इनके चंदन को खतरा हो सकता है।
एक और सुविधा की बात ये है कि आप गर्मी-सर्दी सभी मौसमों में अपनी सुविधा के अनुसार चंदन की खेती कर सकते हैं। 5 से 47 डिग्री तक में चंदन की खेती संभव है।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?