Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day-5: करीब एक दशक के बाद फिर से रिलीज हुई फिल्म "सनम तेरी कसम" ने सिनेमाघरों में शानदार वापसी की है. मूवी ने री-रिलीज़ में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2016 में बॉक्स ऑफिस (Sanam Teri Kasam Box Office Collection) पर शुरू में फ्लॉप रही थी.

Advertisement

हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) स्टारर रोमांटिक ड्रामा को वैलेंटाइन वीक में भारी डिमांड के चलते फिर से रिलीज गई है. यह 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से पेश किया गया. अपनी शुरुआती असफलता के बावजूद, फिल्म के दूसरे भाग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर छाई सनम तेरी कसम

अपनी री-रिलीज़ के पांचवें दिन "सनम तेरी कसम" ने भारत में 2.85 करोड़ रुपए (Sanam Teri Kasam) की कमाई की. इस तरह इसकी कुल कमाई 21 करोड़ रुपए हो गई. फ़िल्म को पिछले दिन की कमाई से सिर्फ 3 लाख रुपए की मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा. हालांकि, इसके लगातार प्रदर्शन ने इसे फ़िल्म प्रेमियों के बीच पहली पसंद बना दिया है.

Advertisement

री-रिलीज पर सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे नेट इंडिया कलेक्शन
डे-1 4 करोड़ रुपये
डे-2 5.25 करोड़ रुपये
डे-3 5.75 करोड़ रुपये
डे-4 3.15 करोड़ रुपये
डे-5 2.85 करोड़ रुपये
कुल 21 करोड़ रुपये

वैलेंटाइन वीकेंड में और बढ़ेगा कलेक्शन?

फिल्म की दोबारा रिलीज वैलेंटाइन डे (Valentine Weekend ) वीकेंड के साथ हुई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसके परफॉर्मेंस में और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, इसे 14 फरवरी को आने वाली "छावा" जैसी नई रिलीज से कंपीट करेगी. इसके बावजूद "सनम तेरी कसम" ने पहले ही "बदमाश रवि कुमार" और "लवयापा" जैसी अन्य फिल्मों से बेहतर परफॉर्मेंस किया है.

Advertisement

इंदर और सरू की प्रेम कहानी है सनम तेरी कसम

री-रिलीज फिल्म "सनम तेरी कसम" का दरअसल इंदर की (Sanam Teri Kasam Movie) कहानी है, जो एक क्रिमनल है. फिल्म में सरू एक लाइब्रेरियन है. इंदर और सरू, दोनों प्यार में पड़ जाते हैं और शादी कर लेते हैं, लेकिन एक घटना उनके लाइफ को हमेशा के लिए चेंज कर देती है. फिल्म का डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है. चिरंतन दास ने सिनेमेटोग्राफी और म्यूजिक हिमेश रेशमिया (Sanam Teri Kasam Song) का है. इस फिल्म को थिएटर के अलावा कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है. इसमें जियो सिनेमा, ज़ी5, यूट्यूब और एप्पल टीवी शामिल हैं.