नयी दिल्ली। सैमसंग वेलेंटाइन डे वीक पर ग्राहकों के लिए चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आई है। आप सैमसंग के इस ऑफर का फायदा आज 9 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक उठा सकते हैं। कंपनी का ये ऑफर सैमसंग.कॉम, ई-कॉमर्स पोर्टल्स और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर वैलिड होगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स पर 10000 रु तक का धांसू डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए जानते हैं ऑफर की पूरी डिटेल।
सैमसंग ने एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें सैमसंग डेज सेल में दिए जा रहे ऑफर की जानकारी दी गयी है। ऑफर के तहत जिन स्मार्टफोन्स पर बचत करने का मौका मिल रहा है उनमें गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी ए71, गैलेक्सी ए31 और गैलेक्सी ए51 शामिल हैं। इनके साथ ही गैलेक्सी ए21एस गैलेक्सी एम51, गैलेक्सी एम31एस, गैलेक्सी एम31, गैलेक्सी एम21, गैलेक्सी एफ41 और गैलेक्सी एम11 भी ऑफर में शामिल हैं।
इन सभी स्मार्टफोन्स पर सीधे 10 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि ये ऑफर सभी क्रेडिट कार्ड लेन-देन पर वैलिड होगा। यदि आप डेबिट कार्ड के जरिए डिस्काउंट लेना चाहें तो आईसीआईसीआई बैंक (सैमसंग की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों से) और कोटक बैंक का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके ईएमआई पर स्मार्टफोन लेने पर ऑफर (10 फीसदी कैशबैक) का लाभ लिया जा सकता है।
सैमंसग अपनी कई टैबलेट्स पर 10 हजार रु तक का कैशबैक दे रही है। ये कैशबैक एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्डधारकों को मिल सकता है। गैलेक्सी टैब एस7+ पर 10000 रु, गैलेक्सी टैब एस7 पर 9000 रु, गैलेक्सी टैब एस6 लाइट पर 3000 रु और गैलेक्सी टैब ए7 पर 2000 रु का कैशबैक दिया जा रहा है।
टैबलेट्स पर एक और खास ऑफर है। आपको गैलेक्सी टैब एस7+ और गैलेक्सी टैब एस7 के ईकोसिस्टम ऑफर के तहत कीबोर्ड कवर पर 10000 रु की छूट या गैलेक्सी बड्स+ पर 7000 रु की छूट ली जा सकती है। इसी तरह गैलेक्सी टैब एस6 लाइट के ईकोसिस्टम ऑफर के तहत गैलेक्सी बड्स+ पर 7000 की छूट मिल सकती है। आखिर में गैलेक्सी टैब ए7 के ईकोसिस्टम ऑफर के तहत आपको बुक कवर पर 3500 रु और गैलेक्सी बड्स+ पर 7000 की छूट मिल सकती है।
इस समय ओप्पो भी अपने कई स्मार्टफोन पर छूट दे रही है। ओप्पो का ए33 आपको 15 फीसदी छूट के साथ 10,990 रु, ओप्पो रेनो 2 दो फीसदी छूट के साथ 38,990 रु, ओप्पो ए53 18 फीसदी छूट के साथ 12,990 रु, ओप्पो एफ17 19 फीसदी छूट के साथ 16990 रु और ओप्पो ए11के 2500 रु के डिस्काउंट के साथ 8490 रु में मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान