नई दिल्ली: भारत में सैमसंग लगातार अपना ऑनलाइन मार्कट शेयर बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, अपने ऑनलाइन स्टोर पर तीन नए प्रोग्राम शुरू कर रहा है। तीन नए प्लेटफॉर्म में सैमसंग रेफरल प्रोग्राम, सैमसंग स्टूडेंट प्रोग्राम और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर 20 हजार तक का फायदा शामिल है। इन प्रोग्राम के तहत कंपनी अपने Samsung.com ऑनलाइन स्टोर से शॉपिंग करने वाले कस्टमर को ये सुविधा देगी। आइए समझते हैं कैसे मिलेगा इनका फायदा। Free में मिलेगा Samsung का माइक्रोवेव, बस करना होगा ये पढ़ें ये भी
सैमसंग अपने ऐप पर 20 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रहा है। ये ऑफर अगस्त महीने से शुरू होगा। इस ऑफर के तहत यूजर 10 शापिंग वाउचर अनलॉक कर सकेंगे। इन 10 वाउचर में यूजर्स को 20,000 रुपये की शॉपिंग वैल्यू मिलेगी। इसके लिए आपको सैमसंग शॉप ऐप पर अपने कॉन्टैक्ट डीटेल के साथ रजिस्टर करना होगा। इस ऑफर के तहत मिलने वाले वाउचर हर कैटिगरी के लिए अलग अलग हैं। इसमें स्मार्टफोन, टेलिविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, टैबलेट, स्मार्टवॉच, वायरलेस ऑडियो जैसे प्रॉडक्ट शामिल हैं। ये वाउचर 365 दिन के लिए वैलिड हैं। इसमें ट्रांजैक्शन की वैल्यू के हिसाब से 2,000 रुपये तक शॉपिंग बेनिफिट मिलेगा। बता दें कि ये ऑफर एंड्रॉयड और iOS पर उपलब्ध सैमसंग शॉप ऐप पर काम करेगा।
रिफेरल प्रोग्राम के जरिए ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट Samsung.com के जरिए स्मार्टफोन्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की रेंज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को 8 प्रतिशत तक छूट प्राप्त करने में मदद कर पाएंगे। इस प्रोग्राम के जरिए रिफेरल बेनिफिट्स 1,500 रुपये तक के वाउचर के रूप में मिलेंगे। इसके लिए रिफर किए गए पर्सन को एक सक्सेसफुल ट्रांजैक्शन करना जरूरी है। ये स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और वियरेबल समेत 15 से डिवाइसेज पर लागू होगा।
इस ऑनलाइन सेंट्रिक प्लेटफॉर्म को खासकर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट वैल्यू एडेड सर्विस जैसे कॉम्पलिमेंट्री इंश्योरेंस, आसान एक्सचेंज और ईएमआई ऑप्शन से खरीद सकेंगे। इस वाउचर पर स्टूडेंट मामूली पेमेंट करके फोन को खरीद पाएंगे। छात्र अपने आधिकारिक कॉलेज ईमेल आईडी के माध्यम से या एक अधिकृत छात्र क्रेडेंशियल्स वेरीफाईड एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन स्टोरफ्रंट का उपयोग कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान